अपडेटेड 24 January 2024 at 13:12 IST
'अल्लाह शोएब मलिक को सारी जिंदगी...' शाहिद अफरीदी ने ये क्या कह दिया? VIDEO पर बवाल होना तय!
Shahid Afridi on Shoaib Malik: अफरीदी से जब पूछा गया कि शोएब ने तीसरा निकाह किया है इसपर आप क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Shahid Afridi on Shoaib Malik Third Marriage: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अक्सर अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी शोएब मलिक की तीसरी शादी पर ऐसा कमेंट किया है जो तेजी से वायरल हो रही है। शोएब मलिक ने हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद के साथ निकाह किया। इसके बाद उनकी पूर्व पत्नी सानिया मिर्जा के पिता ने दोनों की तलाक की आधिकारिक पुष्टि भी की थी।
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अपने मुल्क में भी वो लोगों के निशाने पर हैं। अब शाहिद अफरीदी ने मलिक की शादी पर रिएक्शन दिया है।
शोएब मलिक ने की तीसरी शादी तो क्या बोले अफरीदी?
शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद उनके साथ खेले पूर्व खिलाड़ी भी अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब पाक के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम भी जुड़ गया है। अफरीदी से जब पूछा गया कि शोएब ने तीसरा निकाह किया है इसपर आप क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
शाहिद अफरीदी ने कहा- ''शोएब मलिक को बहुत-बहुत मुबारकबाद। अल्लाह उसे इसी लाइफ पार्टनर के साथ सारी जिंदगी खुश रखे।''
Advertisement
शोएब मलिक पर शाहिद अफरीदी के इस बयान को तंज के रूप में देखा जा रहा है। अफरीदी ने 'इसी लाइफ पार्टनर' का जिक्र कर उनका मजाक उड़ाया है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही है।
सानिया और शोएब की राहें जुदा
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने 2010 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। आठ साल के बाद सानिया ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम इजहान है। दोनों अपने बच्चे के साथ दुबई में रहते थे। इस बीच पिछले साल से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की अफवाह तेज हो गई। अब शोएब मलिक ने पाक एक्टर सना जावेद के साथ तीसरा निकाह किया।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: Shoaib Malik ने Sania Mirza से नाता तोड़ा तो किस्मत ने छोड़ा साथ, चेहरा छुपाने की नौबत आई, जानें कैसे
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 12:53 IST