OMG! शुभमन गिल ने की ऐसी धुनाई, मैदान छोड़ शाहीन अफरीदी तलने लगे पूरियां? VIDEO देख चौंक जाएंगे
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स का नाक और नक्शा बिल्कुल शाहीन अफरीदी के जैसा है और वो पुरियां तल रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) से पाकिस्तान की कहानी खत्म हो गई है। न्यूजीलैंड और भारत के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद मोहम्मद रिजवान की टीम सिर्फ 6 दिनों के अंदर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सोशल मीडिया पर पाक टीम का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। इस बीच एक वीडियो धमाल मचा रहा है जिसमें एक शख्स पूरियां तलते हुए नजर आ रहा है। फैंस इस आदमी की तुलना पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) से कर रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ये हाइप बनाया गया था कि शाहीन अफरीदी इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के नाक में दम करने वाले हैं। लेकिन, हुआ इसका उल्टा। अफरीदी अब तक हुए दोनों मैचों में काफी महंगे साबित हुए हैं। भारत के खिलाफ मैच में उन्होंने रोहित शर्मा का विकेट लेकर खूब जश्न मनाया, लेकिन उसके बाद शुभमन गिल ने उनकी धागा खोल पिटाई की। शुभमन ने एक ओवर में तीन चौके जड़कर शाहीन के होश उड़ा दिए। एक लम्हा ऐसा भी आया जब पाकिस्तानी गेंदबाज अपना आपा खो बैठा और स्टंप पर लात मार दी।
वायरल हुआ शाहीन अफरीदी का हमशक्ल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स का नाक और नक्शा बिल्कुल शाहीन अफरीदी के जैसा है। वीडियो में देख सकते हैं कि ये आदमी व्हाइट शर्ट और ब्लैक जीन्स पहनकर पूरियां तल रहा है। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। सच्या नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''शाहीन अफरीदी बागेश्वर धाम में पूरियां तल रहे हैं। वीडियो देखकर फैंस खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'फ्री हो गए 3 दिन में टूर्नामेंट शुरू होते ही, अब खर्चा कहीं से तो निकालना ही पड़ेगा ना।
18 ओवर में 142 रन लूटा चुके हैं शाहीन अफरीदी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को जिस गेंदबाज से सबसे ज्यादा उम्मीदें थी, उसने सबसे ज्यादा दिल दुखाया। शाहीन अफरीदी ने अभी तक टूर्नामेंट में 18 ओवर डाले हैं और 142 रन लूटा चुके हैं। इस दौरान उन्हें सिर्फ एक विकेट हासिल हुई है।