'सेल्फिश जडेजा...', सरफराज के रन आउट के बाद फैंस के निशाने पर आए जड्डू, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में सरफराज खान के रन आउट के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस ने रविंद्र जडेजा पर जमकर भड़ास निकाली।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली। लेकिन जडेजा की एक गलती की वजह से फॉर्म में चल रहे सरफराज खान को रन आउट होना पड़ा।
सरफराज खान के रन आउट होने के बाद से फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरु किया। आपको बता दें कि हाल ही में जडेजा ने पिता ने भी उनपर आरोप लगाया था कि वे शादी के बाद से बदल गए और हमसे कोई रिश्ता नही रखते हैं। फैंस ने जडेजा को इस बात पर भी अपनी भड़ास निकाली।
जडेजा ने सरफराज को कराया रन आउट
अपने पहले ही टेस्ट में सरफराज खान तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे। 48 गेंद में अर्धशतक लगाकर तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की परेशानियां बढ़ा रहे थे। मगर रविंद्र जडेजा के साथ गलतफहमी के चलते वह रन आउट हो गए। एक तेज सटीक थ्रो ने नॉन स्ट्राइक एंड पर उनका खेल खत्म कर दिया। सरफराज क्रीज पर वापस नहीं लौट पाए और 66 गेंद में 62 रन बनाकर नम आंखों के साथ पवेलियन लौटने लगे। स्टेडियम में मौजूद फैंस इस रन आउट से मायूस थे।
ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन भी देखने लायक था। हिटमैन ने झुंझलाहट में अपनी कैप सिर से निकालकर फेंक दी। रविंद्र जडेजा के लिए उनका गुस्सा कैमरे पर साफतौर पर देखा जा सकता था। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर जमकर जडेजा को लताड़ा।
Advertisement
कैसा रहा तीसरे टेस्ट का पहला दिन?
राजकोट में तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 326 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 110 रन और कुलदीप यादव एक रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड के लिए अब तक मार्क वुड ने तीन विकेट लिए हैं, जबकि टॉम हार्टले को एक विकेट मिला।