Shoaib Malik से तलाक के बाद Sania Mirza ने इस खिलाड़ी पर लुटाया प्यार, शेयर की दिल वाली इमोजी- VIRAL

Sania Mirza News: सानिया मिर्जा फिलहाल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में कमेंट्री कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने इस खिलाड़ी पर प्यार लुटाया है।

sania mirza
सानिया मिर्जा | Image: instagram

Sania Mirza Latest Post: भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की जिंदगी में फिलहाल भूचाल मचा हुआ है। उनके एक्स पति शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने तीसरी शादी कर ली है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने एक्टर सना जावेद (Sana Javed) के साथ निकाह किया। इस बीच सानिया ने एक पोस्ट के जरिए फैंस का दिल जीता है और धीरे-धीरे वो आम जिंदगी की तरफ लौटती दिखाई दे रही हैं।

शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से अपनी तीसरी शादी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोग सानिया के लिए टेंशन में हैं। इस बीच स्टार भारतीय खिलाड़ी ने अपने साथी प्लेयर के लिए प्यार लुटाया है।

सानिया मिर्जा ने इस खिलाड़ी पर लुटाया प्यार

सानिया मिर्जा फिलहाल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में कमेंट्री कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना पर प्यार लुटाया है। मेगा इवेंट में वो पुरुष प्लेयर की प्रदर्शन से बहुत खुश दिखीं। सानिया ने रोहन बोपन्ना को ऑस्ट्रेलियन ओपन में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मुबारकबाद दी और दिल वाली इमोजी शेयर कर सबका दिल जीत लिया। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

बता दें कि सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल में दोनों फाइनल में पहुंचे लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सानिया ने शोएब मलिक से लिया 'खुला'

शोएब मलिक ने जब अपनी तीसरी शादी की जानकारी दी तब सानिया मिर्जा के पिता की तरफ से बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने 'खुला' के जरिए शोएब से अलग होने का फैसला किया है। बता दें कि दोनों ने 2010 में शादी की थी और 14 साल तक साथ रहने के बाद तलाक लेने का निर्णय लिया। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Shoaib Malik ने Sania Mirza से नाता तोड़ा तो किस्मत ने छोड़ा साथ, चेहरा छुपाने की नौबत आई, जानें कैसे


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड