अपडेटेड 20 January 2024 at 16:53 IST
जब सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से कहा था- 'बीवियों का मजाक उड़ाना पाकिस्तान...' देखें VIDEO
Sania Mirza-Shoaib Malik: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सानिया मिर्जा और शोएब मलिक एक शो में साथ नजर आ रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Sania Mirza-Shoaib Malik Seperation: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम के जरिए एक ऐसी अपडेट दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। उन्होंने भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का साथ छोड़कर पाक एक्टर सना जावेद के साथ शादी कर ली। इस खबर के बाद सानिया मिर्जा के फैंस बेहद निराश हैं और वो सोशल मीडिया के जरिए शोएब मलिक को ट्रोल कर रहे हैं।
सानिया मिर्जा के साथ तलाक की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से निकाह कर सबको हैरान कर दिया। इस खबर के बाद सानिया और शोएब का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जब सानिया ने शोएब मलिक पर कसा था तंज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सानिया मिर्जा और शोएब मलिक एक शो में साथ नजर आ रहे हैं। इस शो में पाक क्रिकेटर वहाब रियाज भी मौजूद हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वहाब रियाज बोल रहे हैं कि आज भी लड़कियां ही मासूम होती है, हम तो बेचारे होते हैं। इसपर शोएब मलिक ने कहा कि हमारा ये है कि हम पैदा होते हैं, हमें प्यार मिलता है, उसके बाद डांट से काम शुरू होता है पहले माता-पिता से फिर बीवियों से और फिर वो चलते ही जाता है।
शोएब मलिक की बात सुनने के बाद सानिया मिर्जा ने तंज कसते हुए कहा कि मैं इस शो के जरिए सबको ये बताना चाहती हूं कि पाकिस्तान में क्रिकेटरों का फेवरेट टॉपिक है अपनी पत्नियों का मजाक उड़ाना।
Advertisement
आपको बता दें कि भारतीय महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने 12 अप्रैल, 2010 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया पाक क्रिकेटर की दूसरी पत्नी थीं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है। अब शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा का साथ छोड़कर पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से निकाह कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: 'जब कोई आपके दिल...' Shoaib Malik ने सना जावेद से रचाई शादी तो वायरल हुआ Sania Mirza का ये पोस्ट
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 16:53 IST