अपडेटेड 19 November 2024 at 11:40 IST
Sania Mirza: तलाक के बाद जिसने दिया सबसे ज्यादा साथ उसे दर्द में देख दौड़ीं सानिया, VIDEO वायरल
पाक क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का जिसने दिया सबसे ज्यादा साथ, उसे दर्द में देख दौड़ पड़ी सानिया। वीडियो से जानें पूरा सच
- खेल समाचार
- 3 min read

Sania Mirza News: पाक क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की सबसे बड़ी ताकत उनकी बहन अनम मिर्जा बनीं। अनम ने सानिया का हर मुश्किल पल में साथ दिया। तो जब अनम दर्द से तड़प रही हों तो भला सानिया उन्हें अकेला कैसे छोड़ सकती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया जो अनम मिर्जा दर्द से कराहने लगी। सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जो देखते ही सोशल कुछ पल में सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। क्या है इस वीडियो में आइए जानते हैं-
आखिर क्यों दर्द से चिल्ला रही थीं अनम?
सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सानिया अपने दोस्तों के साथ दिख रही हैं। सानिया के साथ उनकी बहन अनम भी दिख रही है। सानिया इस वीडियो में अपनी फीमेल फ्रेंड्स के साथ पीयर्सिंग करवाती नजर आ रही हैं। सानिया के साथ इस वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की वाइफ शीतल उथप्पा भी नजर आ रही हैं। जैसे ही अनम अपने कानों में पीयर्सिंग करवाती हैं वो दर्द से चिल्लाने लगती है।
अनम को दर्द में देख दौड़ी सानिया मिर्जा
इतने में सानिया उनके पास दौड़ के आती हैं और उनका हाथ थाम लेती है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों बहनों करे बीच इस प्यारी बॉन्डिंग को जमकर पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि शोएब से तलाक के बाद सानिया बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती है। अब सानिया अपना ज्यादात्तर समय अपने काम, परिवार और बेटे के साथ बिताती है।
Advertisement
सानिया को छोड़ शोएब ने किया तीसरा निकाह
शोएब से तलाक के बाद जब सानिया पर दुखों पर पहाड़ टूटा तो उस वक्त उनकी बहन अनम ढाल बनकर उनके साथ खड़ी थीं। आपको बता दें सानिया और शोएब के बीच तलाक हो चुका है इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब शोएब ने अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। पाक क्रिकेटर शोएब मलिक ने 20 जनवरी, 2024 को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने तीसरे निकाह की पुष्टि की।
सानिया और शोएब का हुआ तलाक
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की लव मैरिज हुई थी। दोनों ने पूरी दुनिया के खिलाफ जाकर निकाह किया था। लेकिन इसके बावजूद इनकी शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। सानिया और शोएब की मुलाकात 2009 में हुई थी। इसके बाद ये दोनों दोस्त बनें और दोस्ती कब प्यार में बदल गई कुछ पता ही नहीं चला। डेटिंग के सालभर अंदर ही इस कपल ने शादी कर ली। शोएब और सानिया का एक बेटा है इजहान, जो अब अपनी मां सानिया के साथ रहता है।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 19 November 2024 at 11:22 IST