Arjun Tendulkar Wedding: इस खास जगह हो रही अर्जुन तेंदुलकर की प्री वेडिंग, अंबानी परिवार से है कनेक्शन; पिता सचिन का इमोशनल स्पीच वायरल-VIDEO
Arjun Tendulkar And Saaniya Chandok Pre-Wedding: अर्जुन तेंदुलकर की शादी से पहले का यह खास जश्न न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि सचिन तेंदुलकर के फैंस के लिए भी बेहद भावुक और यादगार बन गया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Arjun Tendulkar And Saaniya Chandok Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंदोक से होने जा रही है। शादी से पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत बेहद खास अंदाज में हुई, जिसमें अंबानी परिवार भी शामिल हुआ। इस खास मौके का एक भावुक वीडियो मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
जामनगर में हुई खास प्री-वेडिंग पूजा
अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को होने वाली है। शादी से पहले तेंदुलकर परिवार जामनगर पहुंचा, जहां मुकेश अंबानी के घर पूजा और सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। यह वही जगह है, जहां दो साल पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और पूरे परिवार के साथ पहुंचे। वहीं, सानिया चंदोक का परिवार भी इस खास कार्यक्रम में शामिल हुआ।
नीता अंबानी ने कही दिल छू लेने वाली बातें
वीडियो में नीता अंबानी भावुक अंदाज में सचिन और उनके परिवार का स्वागत करती नजर आईं। उन्होंने कहा,
“हम यहां उसी जगह इकट्ठा हुए हैं, जहां दो साल पहले अनंत और राधिका ने शादी की कसम ली थी। सचिन और अंजलि, आप हमेशा से हमारे परिवार की तरह रहे हैं। आज आपकी खुशी में शामिल होकर हमारा दिल भर आया है।”
उन्होंने अर्जुन को लेकर कहा कि उन्होंने उसे स्कूल के एक छोटे बच्चे से लेकर आज एक जिम्मेदार युवक बनते देखा है, जो अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत साझेदारी शुरू करने जा रहा है।
Advertisement
पिता बने सचिन, दिया इमोशनल स्पीच
इस वीडियो का सबसे भावुक पल तब आया, जब सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन के लिए दिल से निकले शब्द कहे। उन्होंने कहा,
“अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है।”
सचिन की आवाज में एक पिता का प्यार, स्नेह और भरोसा साफ झलक रहा था। उन्होंने अंबानी परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस खास मौके के लिए इससे बेहतर जगह और बेहतर लोग नहीं हो सकते थे।
Advertisement
अर्जुन और सानिया के प्यार पर बोले सचिन
सचिन ने आगे कहा,
“जब बेटा किसी लड़की को घर लेकर आता है और परिचय करवाता है, तब समझ आता है कि बेटा बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में बेहद खुश और पागल से लग रहे हैं। अर्जुन, तुम्हें ऐसा साथी मिला है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है, जितना तुम उससे करते हो। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।”
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सचिन के इमोशनल शब्दों और अर्जुन-सानिया की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई इस खूबसूरत पल की तारीफ कर रहा है।
अर्जुन तेंदुलकर की शादी से पहले का यह खास जश्न न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि फैंस के लिए भी बेहद भावुक और यादगार बन गया है।