अपडेटेड 14 August 2025 at 11:48 IST

कितनी पढ़ी-लिखी हैं Arjun Tendulkar की मंगेतर Saaniya Chandok? बिजनेस फैमिली से होने के बाद इस कंपनी की हैं फाउंडर

Arjun Tendulkar- Saaniya Chandok: सानिया चंडोक बड़े कारोबारी घराने से आती हैं। घई परिवार का बिजनेस कई सेक्टर में फैला हुआ है। सानिया खुद क्या करती हैं? आइए जानते हैं...

Follow : Google News Icon  
Arjun Tendulkar Fiancee Saaniya Chandok
Arjun Tendulkar Fiancee Saaniya Chandok | Image: Instagram

Arjun Tendulkar- Saaniya Chandok: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी सगाई की खबरों को लेकर एकाएक लाइमलाइट में आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन ने सानिया चंडोक से गुपचुप सगाई कर ली। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों की सगाई की खबर फैली हर कोई सानिया के बारे में जानने के लिए बेकरार हो गया।

बड़े कारोबारी परिवार से है सानिया का नाता

सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक एक बड़े कारोबारी घराने से आती हैं। उनके दादा रवि घई मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। घई फैमिली फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (The Brooklyn Creamery) का मालिक है। इतना ही नहीं ग्रैविस गुड फूड्स (Graviss Group) भी घई परिवार का है, जो अपनी मेहमाननवाजी और आइसक्रीम क्षेत्र में गहरी पैठ के लिए जानी जाती है।

खुद बिजनेसवुमैन हैं सानिया चंडोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट की हैं। वो एक डॉग लवर हैं। वहीं, खुद इतने बड़े कारोबारी परिवार से होने के बाद भी सानिया एक सक्सेफुल बिजनेसवुमैन भी हैं। उन्होंने अपने परिवार से अलग राह पकड़ी। सरकारी रिकॉर्ड (कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय) के अनुसार मुंबई के Mr. Paws Pet Spa & Store LLP में सानिया पार्टनर और डायरेक्टर हैं। ये एक पेट स्पा और स्टोर है। फिलहाल मुंबई में इसके दो स्टोर हैं।

अर्जुन तेंदुलकर से सगाई की खबरें सामने आने के बाद सानिया की सचिन तेंदुलकर के परिवार संग कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें उनकी सारा तेंदुलकर संग क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

Advertisement

इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स?

वहीं, सोशल मीडिया पर सानिया चंडोक के अंकाउंट्स को सर्च हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक अकाउंट का पता चला है। इसे देख लगता है कि वो सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। इस अकाउंट पर केवल 804 फॉलोअर्स हैं और ये प्राइवेट है। हालांकि अब तक ये पुष्टि नहीं हुई कि ये सानिका चंडोक का ऑफिशियल अकाउंट ही है।

यह भी पढे़ं: सचिन के बेटे Arjun Tendulkar ने की सगाई, जानें कौन हैं सारा तेंदुलकर की होने वाली भाभी

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 August 2025 at 11:42 IST