विनोद कांबली के मौजूदा घर की कीमत कितनी, कितना लिया लोन, डिफॉल्टर होने के बाद कौन करेगा भरपाई?
Vinod Kambli: विनोद कांबली की वित्तीय और स्वास्थय हालत इतनी खराब है कि वे अपना होम लोन तक नहीं चुका पा रहे हैं और न ही अपने हेल्थ का ध्यान रख पा रहे हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Vinod Kambli News: एक समय पर क्रिकेटर का चर्चित सितारा आज ऐसी गुमनामी में खो जाएगा कि बैंक उसे लोन न चुका पाने के कारण डिफॉल्टर घोषित कर देगा ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा। पर ये सच है। जी हां हम बात कर रहे हैं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली की।
कुछ दिनों पहले विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें वे अजीब हालत में दिख रहे हैं। क्रिकेट फैंस विनोद कांबली की ये हालत देखकर भावुक हो गए। कांबली की वित्तीय और स्वास्थ हालत इतनी खराब है कि वे अपना होम लोन तक नहीं चुका पा रहे हैं और न ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख पा रहे हैं।
विनोद कांबली नहीं चुका पाए होम लोन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद कांबली ने अपने घर के लिए जो होम लोन लिया था वे उसे चुका नहीं पाए। जिसके चलते बैंक ने उन्हें डिफॉल्टर घोषित कर दिया। कांबली भी पृथ्वी शॉ की तरह अपने क्रिकेट स्टारडम को संभाल नहीं पाए और आज हालत ये हैं कि उनके पास अपने इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं है।
कांबली के घर की कितनी कीमत?
विनोद कांबली 2010 में अपने घर में शिफ्ट हुए थे। जिसकी मौजूदा कीमत 8 करोड़ रूपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांबली ने जब 2010 में जब अपना घर खरीदा था तब उसकी कीमत 2 करोड़ रुपये थी, जिसके लिए करीब 55 लाख रुपये कांबली ने DNS बैंक से होम लोन लिया था। लेकिन, अब कांबली की जो आर्थिक हालत है उससे वो अपने घर की EMI भी नहीं दे पा रहे है। घर के लोन के साथ ही वे मेनटेनेस का भी पैसा नहीं दे पा रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि सिर्फ होम लोन ही नहीं कांबली के गाड़ी के लोन का भी बकाया बाकी है।
Advertisement
साल 2007 में मुंबई के क्रिकेटर्स अजित अगरकर, अजिंक्य रहाणे, विनोद कांबली, समीर दीघे, पारस म्हाम्ब्रे, सइराज बहुतुले ने मिलकर एक कोऑपरेटिव सोसाइटी बनाई थी। उन्होंने छह मंजिला इमारतों के 11 अलग-अलग साइज के आपर्टमेंट बनवाए थे। इसी सोसाइटी में विनोद कांबली ने भी घर लिया था। उनका 3 BHK अपार्टमेंट हैं।
बैंक ने विनोद कांबली को डिफॉल्टर घोषित किया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, EMI ना चुकाने की वजह से कांबली को बैंक की तरफ से फोन भी आते हैं, जिसका वो कोई जवाब नहीं देते। कांबली की इस आदत से तंग आकर DNS बैंक ने पेपर में विज्ञापन डाला, जिसमें कांबली और उनकी पत्नी को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट ये भी है कि लोन ना चुकाने के चलते कांबली पर करीब 15 केस बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज है।
Advertisement
14 बार रिहैब में जा चुके हैं कांबली
कांबली का यह घर मॉर्डन अंदाज वाला है, जिसमें लिविंग रूम के साथ ओपन किचन भी है और घर में विनोद कांबली और उनके परिजनों की तस्वीरें भी लगी हैं। यहां कांबली के बचपन के दोस्त मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ भी तस्वीरों को जगह मिली है। विनोद कांबली को शराब की बहुत बुरी लत है। जिसके चलते उनकी हेल्थ दिनों दिनों गिरता जा रहा है। वे अपनी शराब की आदत से छुटकारा पाने के लिए 14 बार रिहैब में एडमिट हो चुके हैं।