SA vs NZ Live Score: मिलर का शतक नहीं आया काम, हारा साउथ अफ्रीका, 9 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल
SA vs NZ Live Update: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। डेविड मिलर ने अकेले लड़ाई लड़ते हुए 67 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन साउथ अफ्रीका को जीता नहीं सके। अब 9 मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 4 min read

South Africa vs New Zealand Live Update: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। डेविड मिलर ने अकेले लड़ाई लड़ते हुए 67 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन साउथ अफ्रीका को जीता नहीं सके। अब 9 मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा।
SA vs NZ Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा फाइनल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। डेविड मिलर ने अकेले लड़ाई लड़ते हुए 67 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन साउथ अफ्रीका को जीता नहीं सके। अब 9 मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा।
SA vs NZ Live Score: क्लासेन नहीं कर सके कमाल
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने साउथ अफ्रीका के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को अपने जाल में फंसाकर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। क्लासेन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। साउथ अफ्रीका को ये मुकाबला जीतना है तो मार्करम और मिलर को करिश्मा करना होगा।
Advertisement
SA vs NZ Live Score: बावुमा ने जड़ा अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ 363 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही साउथ अफ्रीकी टीम मैच में पूरी तरह से बनी हुई है। कप्तान टेम्बा बावुमा अर्धशतक जड़कर डटे हैं। दूसरी छोर से वैन डेर डुसेन भी रनों की बरसात कर रहे हैं। हालांकि, टारगेट अभी भी काफी दूर है। साउथ अफ्रीका ने अभी तक 21 ओवर में एक विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं।
SA vs NZ Live Score: साउथ अफ्रीका की वापसी
पहला विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा और वैन डेर डुसेन के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। दोनों आक्रामक मोड में बैटिंग कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने अभी तक 13 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने 363 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
Advertisement
SA vs NZ Live Score: साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 363 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। रिकल्टन 17 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने।
SA vs NZ Live Score: साउथ अफ्रीका के सामने मुश्किल चुनौती
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर रनों का पहाड़ खड़ा किया है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 363 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने शतक जड़ा। आखिरी ओवरों में डेरेल मिचेल ने 37 गेंदों पर 49 और ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंदों पर 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
SA vs NZ Live Score: विलियमसन ने जड़ा शतक
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़ा। हालांकि, 102 रन बनाने के बाद वो आउट हो गए और न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा।
SA vs NZ Live Score: रचिन रवींद्र शतक जड़कर आउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़ने के बाद रचिन रवींद्र 108 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। न्यूजीलैंड ने अभी तक 34 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 80 रन बनाकर डटे हैं।
NZ vs SA Live Score: रचिन रवींद्र ने जड़ा शतक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय मूल के रचिन रवींद्र ने शानदार शतक जड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ये उनका दूसरा और ICC वनडे टूर्नामेंट में 5वां शतक है।
NZ vs SA Live Score: बैकफुट पर साउथ अफ्रीका
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। एक विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड ने अटैकिंग मोड अपनाकर साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया है। रचिन रवींद्र अर्धशतक जड़कर टिके हुए हैं और विलियमसन भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने 24 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं।
NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा। ओपनर विल यंग 21 रन बनाकर आउट हुए। अभी क्रीज पर केन विलियमसन और रचिन रवींद्र डटे हुए हैं।
SA vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के
साउथ अफ्रीका : रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
SA vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
SA vs NZ Live Update: ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विल ओ'रुरके
साउथ अफ्रीका :रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), डेविड मिलर, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
SA vs NZ Live Score: किसका पलड़ा है भारी?
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाहला आज खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका जहां बड़े टूर्नामेंट के चोकर्स (मुख्य मुकाबलों में हार का सामना करने वाली टीम) के दाग को हटाना चाहेगा, वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी खिताब पर अपना कब्जा जमाने के लिए बेताब होगी। कागजों पर दोनों टीमें बराबरी की दिख रही है।