अपडेटेड 11 February 2026 at 19:03 IST

SA vs AFG T20 World Cup: पहला सुपर ओवर ड्रा, फिर 6-6-6... लेकिन 24 रन नहीं बना सका अफगानिस्तान, आखिरी 24 गेंद का बॉल-टू-बॉल रोमांच जानिए

SA vs AFG T20 World Cup मुकाबले में क्रिकेट फैंस को डबल सुपर ओवर का ऐतिहासिक रोमांच देखने को मिला, जहां 24 गेंदों में मैच ने कई बार करवट बदली। जानिए पहले सुपर ओवर से लेकर दूसरे सुपर ओवर तक कब क्या हुआ और कैसे हारी हुई बाज़ी दक्षिण अफ्रीका ने जीत में बदल दी।

Follow : Google News Icon  
sa-vs-afg-double-super-over-t20-world-cup-2026-full-thrill-match-analysis
SA vs AFG मैच में डबल सुपर ओवर के दौरान दक्षिण अफ्रीका की जीत का जश्न और अफगानिस्तान के खिलाड़ी | Image: Social media

SA vs AFG T20 World Cup: बुधवार, 11 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा, क्योंकि मुकाबले में क्रिकेट फैंस को डबल सुपर ओवर का ऐतिहासिक रोमांच देखने को मिला।

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच 262 गेंदों तक जीत-हार की जंग चली और अंत में दक्षिण अफ्रीका टीम को 4 रन से जीत मिली। इस मैच में एक ऐसा भी पल आया जब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने यह तक बोल दिया कि सभी खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच दिया जाना चाहिए। 

इस मैच को इस संस्करण में अभी तक का सबसे रोमांचक मैच कहा जा सकता है और शायद आगे भी कहा जाएगा। आइए अंत के 24 गेंदों की पूरी कहानी जानते हैं।

SA vs AFG मैच के पहले सुपर ओवर में क्या हुआ?

मैच टाई होने के बाद पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करने उतरी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों पर 17 रन बनाए। लुंगी एनगिडी के इस ओवर में अजमतउल्लाह ओमरजई ने दो चौके और एक छक्के लगाए।

Advertisement

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए सुपर ओवर में डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस बैटिंग करने आए। ब्रेविस ने दूसरे गेंद पर ही छक्का लगाया और तीसरी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद आए ट्रिस्टन स्टब्स ने 1 चौका मारा। अब 1 गेंद में 7 रन चाहिए थे और स्टब्स ने छक्का मारकर स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुँच गया।

SA vs AFG मैच के दूसरे सुपर ओवर में क्या हुआ?

दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका पहले बैटिंग करने आई। ट्रिस्टन स्टब्स ने पहली गेंद पर छक्का मार दिया। इसके बाद डेविड मिलर ने चौथी और पांचवीं गेंद पर भी छक्का जड़ दिया और आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर टीम का स्कोर 24 पहुंचा दिया।

Advertisement

इसके बाद अफगानिस्तान की टीम बैटिंग करने पहुंची। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी और अजमत सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए। पहली गेंद डॉट और दूसरी पर आउट गया। अब 4 गेंदों में 4 छक्कों की जरूरत थी। गुरबाज ने 3 गेंदों में 3 छक्के लगाकर मैच को फिर से बना दिया। इसके बाद वाइड गेंद हो गई। अब लास्ट बॉल पर अफगानिस्तान को जीत के लिए एक छक्का और ड्रॉ के लिए 1 चौका चाहिए था, लेकिन आखिरी गेंद पर गुरबाज आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका ने मैच को 4 रन से जीत लिया।

ये भी पढ़ें: SA vs AFG T20 World Cup: वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 4 रन से जीता, दो सुपर ओवर के बाद हुआ फैसला
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 19:03 IST