ऋतुराज गायकवाड़ की लगी लॉटरी, इस खिलाड़ी की जगह टीम इंडिया में शामिल, BCCI ने किया ऐलान
Ruturaj Gaikwad: श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए रुतुराज गायकवाड़ को भारतीय ए टीम में शामिल किया है। इस ट्राई सीरीज में उन्होंने उप-कप्तान भी बनाया गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Ruturaj Gaikwad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया A में बड़ा फेरबदल किया है। 9 जून से 21 जून तक चलने वाली इस ट्राई सीरज में इंडिया A टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री हुई है और उन्हें इस सीरीज के लिए उपकप्तान भी बनाया गया है। वहीं, तिलक वर्मा को कप्तानी का नेतृत्व दिया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ को आईपीएल टीम राजस्थान के कप्तान की जगह इंडिया A में शामिल किया गया है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने किसे किया रिप्लेस
आपको बता दें कि श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया A में आईपीएल टीम राजस्थान के कप्तान रियान पराग को मौका दिया जाना था और उन्हें उपकप्तानी मिलने वाली थी। लेकिन 31 मई को एक बयान जारी करते हुए BCCI ने कहा रियान पराग की जगह टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है।
बीसीसीआई ने क्या कहा?
बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा 'रुतुराज गायकवाड़ श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए रुतुराज गायकवाड़ को भारतीय ए टीम में शामिल किया है। वह उप-कप्तान रियान पराग की जगह लेंगे, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। रियान के पुनर्वास का प्रबंधन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) द्वारा किया जाएगा।
त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत ए टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।