अपडेटेड 22 February 2024 at 16:55 IST
कप्तानी पर आई बात तो रितिका ने फिर दिया रोहित का साथ, किया Mumbai Indians को चुभने वाला कमेंट
IPL में रोहित शर्मा की कप्तानी छीनने के बाद उनकी वाइफ रितिका सजदेह का नया रिएक्शन सामने आया है। रोहित के एक फैन ने उनके लिए सोशल मीडिया पर कविता पोस्ट की।
- खेल समाचार
- 2 min read

Ritika Sajdeh Reaction on Rohit Sharma Selfless Captaincy: आईपीएल 2024 शुरु होने से पहले ही कई फ्रेंचाइजी में उथल-पुथल का दौर जारी है। मुंबई इंडियंस को पांच बार विजेता बना चुके रोहित शर्मा को अब फ्रेंचाइजी ने कप्तानी से हटा दिया है। रोहित शर्मा की जगह अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।
रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनने के बाद उनकी वाइफ रितिका सजदेह काफी नाखुश दिखाई दी थी। रितिका ने मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर के पोस्ट पर भी आपत्ति जताई थी। इसके बाद से अब रितिका ने एक फैन के वीडियो पर रिएक्ट किया है।
रोहित के नाम फैन ने पढ़ी शानदार कविता
भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच जीतकर भारत के लिए ऐतिहासिक जीत हासिल की। राजकोट टेस्ट में भारत ने 434 रन से इंग्लैंड को हराकर टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के फैन ने उनके लिए एक कविता लिखी। जिसमें उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की सेंचुरी से लेकर यशस्वी जायसवाल की अविश्वसनीय पारी और भारत की सबसे बड़ी जीत पर कविता सुनाई। ‘इंडियन क्रिकेट कॉमेडी’ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस कविता को शेयर किया गया। कविता के कैप्शन में लिखा था ‘इस सेल्फलेस कैप्टन को याद रखोगे ना’। जब इस कविता को रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने देखा तो उन्होंने इमोशनल रिएक्शन दिया। फिर क्या था देखते ही देखते यह कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
हाल ही में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर के बयान पर प्रतिक्रिया देकर सोशल मीडिया का माहौल गर्म कर दिया था। मार्क बाउचर ने बयान जारी करते हुए बताया था कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से क्यों हटाया है। इस पर रितिका सजदेह ने कहा था कि इसमें काफी कुछ गलत है, बाद में रोहित शर्मा ने रितिका के समर्थन में एक पोस्ट भी किया था।
Advertisement
बाउचर ने कहा कि वह चाहते हैं कि रोहित अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दें, इसलिए उनसे कप्तानी की जिम्मेदारी छीनने का फैसला किया। जिसके बाद से हार्दिक पांड्या फैंस के निशाने पर आ गए।
यह भी पढ़ें- कौन है वो 'हीरो'? जिसने इंजेक्शन-दवाइयां लेकर भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया, इंजरी आई सामने - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 22 February 2024 at 16:45 IST