अपडेटेड 24 December 2023 at 19:38 IST
Year Ender: रोहित से लेकर रिंकू तक, साल 2023 में इन 5 बल्लेबाजों ने बल्ले से मचाई तबाही
Year Ender 2023: आइए ऐसे 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने साल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर के फैंस को अपना दीवाना बना दिया।
- खेल समाचार
- 3 min read

साल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसी के साथ क्रिकेट के सारे बड़े इवेंट्स भी खत्म हो चुके हैं। इस साल क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े इवेंट हुए जिसमें वर्ल्ड कप भी शामिल है। इस साल क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे बल्लेबाज उभर कर आए जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खूब तबाही मचाई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा से लेकर आईपीएल 2023 में सनसनी मचाने वाले रिंकू सिंह ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गदर मचाया। आइए ऐसे 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने साल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर के फैंस को अपना दीवाना बना दिया।
1- रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को साल 2023 ने कुछ ऐसे जख्म दिए जो कभी नही भरेंगे। रोहित शर्मा के हाथ से पहले इस साल में आईपीएल की ट्रॉफी गई उसके बाद से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब और अंत में उनका विश्व विजेता बनने का सपना छन्न से टूट गया। भले इस साल रोहित के हाथ से कई ट्रॉफियां निकल गई, लेकिन 2023 में उनका बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने साल 2023 के 27 मैचों में 1255 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं।
2- विराट कोहली
Advertisement
टॉप बल्लेबाजों की बात हो और विराट कोहली का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नही सकता। विराट कोहली ने साल 2023 में अपने बल्ले से जमकर आग उगली। इस साल रन बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 27 मैचों में 1377 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।
3- रिंकू सिंह
Advertisement
साल 2023 का आईपीएल। कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्रिकेट जगत को एक बार फिर से धोनी के विनिंग छक्के की याद दिला दी। रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच गेंदों में पांच छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिला दी। उसके बाद से रिंकू सिंह को टीम इंडिया की टी20 और वनडे टीम में डेब्यू का मौका मिला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बाद भी रिंकू ने अपने खेलने का तरीका नहीं बदला और उन्हें जब भी मौका मिला उसे दोनों हाथों से कबूला।
4- रचिन रवींद्र
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम से प्रेरित होकर एक परिवार ने अपने बेटे का नाम रचिन रवींद्र रखा। वर्ल्ड कप 2023 में इस रचिन रवींद्र नाम के खिलाड़ी ने ये बता दिया कि वो सचिन और द्रविड़ के सिर्फ नाम का नही बल्कि उनके खेल का भी मिश्रण हैं। वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रचिन रवींद्र बने। उन्होंने विश्व कप में 10 मैचों में 64.22 की औसत के साथ 578 रन बनाए साथ ही 3 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाया। हाल ही में आईपीएल मिनी ऑक्शन में रचिन रवींद्र को सीएसके ने 1.8 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
5- डेरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने साल 2023 में शानदार बल्लेबाजी की। डेरिल मिचेल ने वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ दोनों मुकाबलों में शानदार शतकीय पारी खेली। इसके बाद से आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में सीएसके ने उन्हें 14 करोड़ में चेन्नई के साथ जोड़ा। उन्होंने साल 2023 के 26 मैचों में 1204 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 24 December 2023 at 19:38 IST