मुंबई की ट्रैफिक में फंस गए रोहित शर्मा, फिर कार में बैठकर किया ऐसा इशारा, वायरल हो गया VIDEO
Rohit Sharma: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए उनके लाखों फैंस बेताब रहते हैं। हिटमैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुंबई की ट्रैफिक में फंसे हुए हैं और दिल जीतने वाला रिएक्शन देते दिख रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rohit Sharma Video: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए उनके लाखों फैंस बेताब रहते हैं। हिटमैन अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आपने इंस्टाग्राम पर कई ऐसे रील्स देखे होंगे, जिसमें रोहित की कॉपी कर यूजर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इस बीच T20 वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई में अपनी कार में बैठकर मजेदार इशारा कर रहे हैं।
'मायानगरी' की ट्रैफिक अच्छे-अच्छों का पसीना छुड़ा देती है। रोहित शर्मा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देख सकते हैं कि हिटमैन मुंबई की सड़क पर जाम में फंसे हुए हैं। हालांकि, इस हालात में भी उनके चेहरे से हंसी गायब नहीं हुई। जब एक फैन ने उनकी तरफ देखकर हाथ हिलाया तो भारतीय कप्तान ने भी दिल जीतने वाला रिएक्शन दिया।
मुंबई की ट्रैफिक में फंसे रोहित ने क्या किया?
रोहित शर्मा अपनी नई लैम्बॉर्गिनी में बैठे हुए थे और खुद ड्राइविंग सीट पर थे। सड़क पर जाम लगने के कारण कार रुकी हुई थी। तभी दूर से एक फैन ने उनकी तरफ देखकर हाथ हिलाया। रोहित की नजर फैन पर पड़ी और हिटमैन ने भी 'थम्स अप' कर उस शख्स का दिन बना दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मैदान पर कब वापसी करेंगे रोहित शर्मा?
हाल ही में रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग करते दिखे थे। हिटमैन टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। रोहित शर्मा अक्टूबर में क्रिकेट मैदान पर वापसी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में रोहित पर सबकी निगाहें होंगी। ऐसी अफवाहें उड़ रही थी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्द वनडे से भी संन्यास ले लेंगे। हालांकि, अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसी अफवाहों का खंडन करते हुए इन अटकलों को खारिज कर दिया है।