अपडेटेड 17 December 2024 at 17:16 IST

रोहित शर्मा ने आउट होने के बाद ऐसा क्या किया? संन्यास की चर्चाओं ने पकड़ा तूल, एक फोटो ने मचाया बवाल

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का टेस्ट फॉर्म दिनों दिन गिरता जा रहा। टेस्ट में उनकी फॉर्म को देखकर संन्यास की चर्चाएं सोशल मीडिया पर काफी तेज हो गईं है।

Follow : Google News Icon  
Rohit Sharma
Rohit Sharma | Image: PTI

Rohit Sharma Retirement: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का टेस्ट फॉर्म दिनों दिन गिरता जा रहा है। टेस्ट क्रिकेट में इस साल यानी 2024 में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में शतक जड़ा था। इसके बाद से उनका बल्ला अब तक शांत है। फैंस को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया में हिटमैन का बल्ला शानदार वापसी करेगा पर भारतीय कप्तान ने इस बार भी अपने फैंस को निराश किया।

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मिस करने के बाद एडिलेड में वापसी के दौरान भी कुछ खास नहीं कर पाए। इसी तरह गाबा में भी रोहित शर्मा मात्र 10 रन बना पाए। टेस्ट क्रिकेट में उनकी गिरती फॉर्म को देखकर उनकी संन्यास की चर्चाएं सोशल मीडिया पर काफी तेज हो गईं है। खास तौर पर उनकी इस एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है। क्या है ये तस्वीर आइए जानते हैं-

रोहित शर्मा की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा ब्रिसबेन में भी बुरी तरह से फ्लॉप हुए। इन सारी चीजों के बीच रोहित शर्मा की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है। गाबा टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा 27 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पवेलियन जाते वक्त रोहित शर्मा ने अपने गलव्स निकाल लिए और बाद में डग आउट की ओर फेंक दिए। उनके दोनों ग्लव्स डगआउट में एडवर्टाइजमेंट बोर्ड के पीछे पड़े हुए नजर आए।

क्या रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास?

जिसके बाद से फैंस ऐसी आशंका जता रहे हैं कि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट खत्म करने का संकेत दिया है। हालांकि हिटमैन ने अपने टेस्ट क्रिकेट संन्यास के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

Advertisement

टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं रोहित

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित शर्मा ने भारत को 17 साल बाद टी20 का विश्व चैम्पियन बनाया था और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का शानदार अंत किया था।  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप नजर आ रहे रोहित 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से टीम इंडिया के साथ नहीं थे। दूसरे टेस्ट यानी एडिलेड टेस्ट में रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। एडिलेड में दोनों पारी मिलाकर रोहित शर्मा मात्र 9 रन बना पाए थे। गाबा टेस्ट में भी रोहित का यही हाल है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- BREAKING: जडेजा के अर्धशतक से भारत के सात विकेट पर 201 रन, बच पाएगा फॉलोऑन? चाहिए इतने रन

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 17 December 2024 at 17:16 IST