अपडेटेड 18 October 2024 at 19:32 IST

टीम इंडिया को बड़ा झटका, ऋषभ पंत के उसी पैर पर लगी चोट जिसकी हुई थी सर्जरी, रोहित का बड़ा खुलासा

Rishabh Pant Injury: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत को मैच के दौरान घुटने में गेंद से चोट लग गई। रोहित शर्मा ने दिया पंत की चोट पर बड़ा अपडेट।

Follow : Google News Icon  
Rishabh Pant Injury Update
Rishabh Pant Injury Update | Image: BCCI.TV

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। चोट पंत के उसी घुटने में लगी जिसमें दो साल पहला कार एक्सीडेंट के बाद सर्जरी हुई थी। 

पंत की ये चोट ज्यादा गंभीर लग रही है क्योंकि वे उसी वक्त मैदान छोड़कर बाहर चले गए। उनके फैंस चोट को लेकर काफी परेशान दिख हैं। वे जानने को बेताब हैं कि क्या ऋषभ पंत इस टेस्ट मैच में आगे खेल पाएंगे या उन्हें कुछ समय का आराम दिया जाएगा।

रोहित शर्मा ने दिया पंत की चोट पर अपडेट

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की चोट पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अपडेट दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत के घुटने में सूजन आ गई है। उन्होंने बताया कि चोट उसी घुटने में है, जिसका अभी हाल में ऑपरेशन हुआ था। हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। उम्मीद करते हैं कि वे जल्द ही इस मैच में वापसी करें।

पंत कब करेंगे वापसी?

कप्तान रोहित की बातों से एक बात तो साफ पता चल रही है कि मैनेजमेंट ऋषभ पंत को मैदान पर उतारने की कोई हड़बड़ी नहीं दिखाएगा। वो उन्हें ठीक होने का पूरा टाइम देना चाहते हैं। बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरु होने पर ऋषभ पंत मैदान पर नहीं दिखें। उनकी जगह ध्रुव जुरैल विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

रविंद्र जडेजा का गेंद से हुए चोटिल

बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत को रवींद्र जडेजा की गेंद को फील्ड करने के दौरान लग गई। हालांकि उन्होंने पैड पहना हुआ था लेकिन गेंद उनके घुटने के उस हिस्से पर जाकर लगी जो पैड से ढका नहीं था। घुटने पर गेंद लगते ही ऋषभ पंत दर्द से कराहने लगे। जिसके बाद फीजियो को मैदान पर बुलाना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फीजियो उन्हें मैदान के बाहर ले गए। उनकी हालत इतनी बुरी थी कि वो अपने पैरों पर भी नहीं चल पा रहे थेय़। पंत के बाहर जाने के बाद ध्रुव जुरैल मैदान पर विकेटकीपिंग करने मैदान पर आए।

ये भी पढ़ें- 'वो अब DSP है भूलो मत', मैदान पर सिराज के साथ किसने की बहस? गावस्कर ने तुरंत दी नसीहत, VIDEO वायरल | Republic Bharat

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 18 October 2024 at 09:35 IST