वर्ल्ड कप खेलना चाहेंगे आप... इस सवाल पर भावुक हो गए रोहित शर्मा, कप्तानी छीनने के बाद वायरल हुआ VIDEO
Rohit Sharma Video: ODI से कप्तानी छीन जाने के बाद रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक सवाल पर भावुक हो गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके जहन में 2027 वर्ल्ड कप है, क्योंकि 2023 में ये सपना अधूरा रह गया था। हिटमैन का जवाब फैंस को इमोशनल कर रहा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

टीम इंडिया के वनडे सेटअप में बड़ा बदलाव किया गया है। दुनिया के सामने अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके रोहित शर्मा को अब इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। चयनकर्ताओं के इस फैसले से क्रिकेट जगत में खलबली मची हुई है। 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ और अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन कमिटी ने रोहित की जगह शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया।
ODI से कप्तानी छीन जाने के बाद रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक सवाल पर भावुक हो गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके जहन में 2027 वर्ल्ड कप है, क्योंकि 2023 में ये सपना अधूरा रह गया था। हिटमैन का जवाब फैंस को इमोशनल कर रहा है।
कप्तानी छीनने के बाद रोहित का वीडियो वायरल
8 महीने के भीतर भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा अब टीम इंडिया का नेतृत्व नहीं कर पाएंगे। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का हिस्सा तो हैं, लेकिन फैंस को उन्हें बतौर कप्तान देखने की आदत हो गई है। जब से ये पता चला है कि हिटमैन को कप्तानी से हटा दिया गया है, तब से सोशल मीडिया पर फैंस निराशा जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच एक इमोशनल वीडियो सामने आया है।
खेल पत्रकार विमल कुमार ने रोहित शर्मा के साथ इंटरव्यू का एक पुराना क्लिप साझा किया है। उसमें वो पूछते हैं- आपके जहन में 2027 वर्ल्ड कप है? क्योंकि 2023 में ये ख्वाब पूरा होते-होते रह गया था। रोहित शर्मा ने जवाब देते हुए कहा- हां... जहन में बिल्कुल है, मैं खेलना चाहूंगा। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि जो सपना 2023 में पूरा नहीं हुआ, उसे 2027 में पूरा करना चाहते हैं? इस सवाल पर रोहित भावुक हो गए... वो कुछ सेकेंड के लिए तो कुछ बोल ही नहीं पाए। रोहित शर्मा ने कहा, ''अच्छा रहेगा अगर ऐसा हुआ तो।''
Advertisement
रोहित शर्मा का ODI में बतौर कप्तान रिकॉर्ड कैसा है?
भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी का कार्यकाल देश के सफेद गेंद के इतिहास के सबसे सफल युगों में से एक माना जाता है। अपने शांत स्वभाव, रणनीतिक कौशल और निरंतरता के लिए जाने जाने वाले रोहित ने न केवल मैदान पर परिणाम हासिल किए, बल्कि एक ऐसी विरासत भी बनाई जिसने उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट कप्तानों में से एक बना दिया। रोहित शर्मा ने 56 एकदिवसीय मैचों में भारत की कप्तानी की, जिनमें से टीम ने 42 मैच जीते, 12 हारे, एक टाई रहा और एक मैच बेनतीजा रहा। उनका जीत प्रतिशत 75% रहा।
इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने हिंदुस्तान को 16 साल दिए और बदले में... कैफ का छलका दर्द; VIDEO देख हिटमैन के फैंस रो पड़ेंगे!