गणपती पूजा कर रहे थे रोहित शर्मा, फैंस ने ऐसा क्या 'गुनाह' कर दिया? हिटमैन ने जोड़ लिए हाथ, दिल जीत रहा VIDEO
Rohit Sharma Video: रोहित शर्मा को महाराष्ट्र में चल रहे 10 दिवसीय गणेशोत्सव समारोह के दौरान वर्ली के एक पंडाल में प्रार्थना करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि रोहित गणपती बप्पा की भक्ति में लीन थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ फैंस 'मुंबई चा राजा... रोहित शर्मा।' के नारे लगा रहे थे, जिसपर हिटमैन भड़क गए।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rohit Sharma Video: टीम इंडिया के ODI कप्तान रोहित शर्मा के लाखों चाहने वाले हैं। हिटमैन चाहे जहां भी जाएं, भिड़ उनका पीछा नहीं छोड़ती है। मुंबई के लाडले हिटमैन जब गणेश पूजा कर रहे थे तब फैंस ने कुछ ऐसा किया, जिससे रोहित नाराज हो गए और उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की कि ऐसा मत करो। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
रोहित शर्मा को महाराष्ट्र में चल रहे 10 दिवसीय गणेशोत्सव समारोह के दौरान वर्ली के एक पंडाल में प्रार्थना करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि रोहित गणपती बप्पा की भक्ति में लीन थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ फैंस 'मुंबई चा राजा... रोहित शर्मा।' के नारे लगा रहे थे, जिसपर हिटमैन भड़क गए।
रोहित शर्मा ने जीता दिल
बता दें कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को फैंस 'मुंबई चा राजा' कहकर बुलाते हैं। आमतौर पर हिटमैन इसपर रिएक्शन नहीं देते, लेकिन जब गणेश जी के सामने फैंस ने ऐसा कहा तो भारतीय कप्तान से रहा नहीं गया। वो मानों कहना चाह रहे थे कि मुंबई के असली राजा को गणपती बप्पा हैं और उनके सामने उन्हें ऐसा ना बोला जाए। भारतीय कप्तान ने यह अनुरोध इसलिए किया क्योंकि वह धार्मिक समारोह में आकर्षण का केन्द्र नहीं बनना चाहते थे और साथ ही भगवान गणेश के प्रति अपना सम्मान भी दिखाना चाहते थे।
रोहित शर्मा ने जोड़ लिए हाथ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि बार-बार 'मुंबई चा राजा' कहे जाने पर रोहित थोड़े नाराज हो गए और हाथ जोड़कर लोगों से अपील की कि भगवान के सामने शांति बनाकर रखें और सारा ध्यान पूजा में लगाने दें। रोहित की ये अदा फैंस को बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।