अपडेटेड 8 May 2025 at 09:22 IST

ये कैसा संयोग? रोहित शर्मा और धोनी ने एक ही समय तोड़ा फैंस का दिल, रिटायरमेंट का खास कनेक्शन जान हो जाएंगे हैरान

Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के बीच फैंस को बड़ा झटका दिया। हिटमैन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया।

Follow : Google News Icon  
Rohit sharma and ms dhoni retirement connection shocking coincidence of timing
रोहित-धोनी के रिटायरमेंट का कनेक्शन! | Image: ICC/X

Rohit Sharma Retirement: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के बीच फैंस को बड़ा झटका दिया। हिटमैन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया। रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर रिटायरमेंट की घोषणा की। सोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में शानदार सफर के लिए बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

15 अगस्त, 2020 को एमएस धोनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। माही ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने क्रिकेट में अपने सफर को दिखाया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। 1929 बजे से मुझे रिटायर मानिए। अब 5 साल बाद ठीक उसी समय रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास लेकर फैंस का दिल तोड़ दिया है।

रोहित-धोनी के रिटायरमेंट का कनेक्शन!

जब भी भारत के सबसे सफल कप्तानों की बात होगी, एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम जरूर लिया जाएगा। दोनों की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। इसी बीच दोनों के रिटायरमेंट का गजब कनेक्शन सामने आया है। माही ने 2020 में शाम 7 बजकर 29 मिनट पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। 7 मई 2025 को रोहित शर्मा ने भी शाम 7 बजकर 29 मिनट पर टेस्ट से  रिटायरमेंट लेने का फैसला किया।

Image

कैसा रहा है रोहित शर्मा का टेस्ट करियर?

रोहित शर्मा ने साल 2013 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले गए उस मैच में हिटमैन ने शानदार शतक जड़ टेस्ट करियर का आगाज किया था। रोहित ने 67 टेस्ट में 40.57 की औसत से खेलते हुए 4301 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक और 12 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के लगाए हैं। हिटमैन इस फॉर्मेट में वीरेंद्र सहवाग के बाद सबसे ज्यादा  सिक्स जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 91 छक्के जड़े थे। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: CSK से हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई KKR? पॉइंट्स टेबल की बदली तस्वीर, समझें पूरा समीकरण

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 May 2025 at 09:22 IST