अपडेटेड 13 March 2025 at 09:28 IST
ऋषभ पंत की बहन की शादी में पहुंची रूमर्ड गर्लफ्रेंड, VIDEO शेयर कर दुल्हन साक्षी के लिए कहा कुछ ऐसा...
ऋषभ पंत की बहुन की शादी मसूरी में हुई जहां इंडियन क्रिकेट की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी पहुंची। इस दौरान उन्होंने दुल्हन साक्षी को शादी की बधाईयां दी।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rishabh Pant Sister Wedding: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी हो चुकी है। ऋषभ पंत की बहन की शादी में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर्स ने चार-चांद लगाए। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से लेकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी तक साक्षी पंत की शादी में पहुंचे।
लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी शख्स भी साक्षी पंत की शादी में पहुंची जिनकी चर्चा तो कम हैं पर उनके पहुंचने से ऋषभ पंत को काफी खुशी हुई होगी। ये शख्स कोई और नहीं ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा नेगी हैं।
ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पहुंची शादी में
ईशान नेगी ने सिर्फ साक्षी पंत की शादी में पहुंची बल्कि उन्होंने दुल्हन और उनके दुल्हे के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया। ईशा नेगी ने साक्षी पंत का दुल्हन बनने के बाद एंट्री का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी। फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे थे कि ईशा साक्षी की शादी में जाएंगी या नहीं?
क्या करती हैं ईशा नेगी?
ईशा नेगी ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा और ऋषभ लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईशा नेगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं। पंत का जब कार एक्सीडेंट हुआ था उस वक्त ईशा ने उन्हें फाइटर कहा था और पंत के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट भी किया था। हालांकि बीच में ऋषभ पंत के अफेयर की चर्चाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ भी उड़ी थीं।
Advertisement
ऋषभ पंत की बहन की शादी में कौन-कौन पहुंचा?
आपको बता दें ऋषभ पंत की बहन की शादी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी वाइफ साक्षी धोनी के साथ पहुंचे थे। इसी के साथ पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी अपनी वाइफ प्रियंका के साथ पहुंचे थे। पंत के दोस्त नीतीश राणा, पृथ्वी शॉ और कई क्रिकेट जगत के खिलाड़ी इस शादी में पहुंचे। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी ऋषभ पंत की बहुन की शादी के लिए मसूरी पहुंचे।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 13 March 2025 at 09:28 IST