अपडेटेड 18 January 2023 at 16:10 IST

Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या बोले डॉक्टर्स

Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट। डॉक्टर्स ने बताया कब तक पंत हो सकेंगे डिस्चार्ज

Follow : Google News Icon  
Image: PTI
Image: PTI | Image: self

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का पिछले साल शुक्रवार, 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट हो गया था। उस वक्त ऋषभ पंत अपनी मां से मिलने और नया साल सेलिब्रेट करने के लिए देहरादून जा रहे थे। डिवाइडर से टकराकर पंत की कार पलट गई और उनका भयंकर एक्सीडेंट हो गया। लगभग 20 दिन बाद पंत के फैंस के लिए आखिरकार खुशखबरी आ ही गई। 

डॉक्टरों ने दिया पंत के स्वास्थ्य का अपडेट

पंत इस समय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती है और वहीं उनका इलाज चल रहा है। दाएं घुटने में चोट लगने की वजह से अभी तक पंत की दो सर्जरी हो चुकी है। आने वाले समय में पंत को एक और सर्जरी की जरिरत पड़ेगी। पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि, "पंत को अगर एक और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है तो उनको दो हफ्ते में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। इसके आगे भी पंत की डॉक्टर्स की देखरेख में रहेंगे लेकिन वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर जा सकेंगे।"

क्या पंत खेल पाएंगे वर्ल्ड कप 2023?

Advertisement

पंत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस, बीसीसीआई, साथी खिलाड़ी, जय शाह और जिन दो लड़कों (निशु-रजत) ने उनकी जान बचाई थी, उनका शुक्रिया अदा किया था। डॉक्टर्स की अपडेट आने के बाद अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या पंत आने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक फिट होकर टीम का हिस्सा बन सकते हैं? डॉक्टरों का मानना है कि अगर सब ठीक रहा तो ऋषभ 2 महीने में अपना रिहैब शुरू कर सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो उनके 2023 में होने वाले वनडे विश्वकप खेलने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। क्योंकि वर्ल्डकप अक्टूबर-नवंबर में होना है। तो ऐसे में सबकुछ उनके रिहैब पर निर्भर करेगा कि वह कब तक वापसी करेंगे।

ये भी पढ़ें- ICC ODI Ranking: Virat Kohli को वनडे रैंकिंग में हुआ फायदा, Mohammad Siraj ने लगाई लंबी छलांग

Advertisement

कब और कैसे हुआ पंत का एक्सीडेंट?

30 दिसंबर को ऋषभ पंत नया साल मनाने और अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए देहरादून जा रहे थे. कार में अकेला होने की वजह से पंत को नींद की झपकी आ गई और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर से कार टकराने के दौरान कार की स्पीड काभी तेज थी जिसकी वजह से एक्सीडेंट भी काफी भयानक हुआ। सड़क हादसे के बाद वहां के दो लड़कों (निशु-रजत) ने उनको देहरादून के "मैक्स अस्पताल" में भर्ती कराया और फिर वहां से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया। ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का न तो हिस्सा रहेंगे और न ही दिल्ली का कप्तानी कर पाएंगे।  

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 18 January 2023 at 15:16 IST