अपडेटेड 1 January 2024 at 19:20 IST
'मौत को मात' देकर नए साल का जश्न मना रहा टीम इंडिया का 'शेर', VIDEO वायरल
दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट में घायल हुए ऋषभ पंत 31 दिसंबर, 2023 को पार्टी करते नजर आए। पंत के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

साल 2023 खत्म और आज नए साल यानी साल 2024 का पहला दिन है। साल 2024 का स्वागत सारे क्रिकेटर्स अलग-अलग अंदाज से कर रहे हैं। दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट में घायल हुए ऋषभ पंत का साल 2023 के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को पार्टी करते नजर आए। न्यू ईयर का स्वागत ऋषभ पंत ने शानदार अंदाज में किया। न्यू ईयर का सेलिब्रेशन वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...
- टीम इंडिया के शेर ने मौत को दी मात
- मौत के मुंह से लौटे ऋषभ पंत ने साल 2023 को किया अलविदा
- सोशल मीडिया पर ऋषभ पंता का सेलिब्रेशन वीडियो वायरल
न्यू ईयर से एक रात पहले सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की धोनी के साथ कृति सेनॉन और नुपुर सेनॉन के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिससे एक बात साफ हो गई थी कि पंत ने साल 2023 में शानदार रिकवरी के साथ न्यू ईयर से पहले दुबई में शानदार पार्टी की। पंत के साथ इस पार्टी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी भी दिखाई दी थी।
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर रात 12 बजे न्यू ईयर पार्टी का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वे अब नए साल का स्वागत कर रहे हैं। पिछले साल यानी 1 जनवरी, 2023 को पंत अस्पताल में थे क्योंकि उनकी कार का काफी भीषण एक्सीडेंट हो गया था। कार एक्सीडेंट में पंत का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। पंत ने साल 2023 में तेजी से रिकवरी की और 19 दिसंबर को दुबई में हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के साथ नीलामी की टेबल पर देखा गया।
पंत की शानदार रिकवरी को देखते हुे ऐसी उम्मीद की जा रही है कि T20 वर्ल्ड कप से पहले वो क्रिकेट की दुनिया में वापसी कर लेंगे। आईपीएल 2024 में पंत की वापसी की उम्मीदें जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पंत 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालते दिखेंगे।
Advertisement
यह भी पढ़ें- नए साल पर David Warner का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट के बाद ODI फॉर्मेट से भी किया संन्यास का ऐलान
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 1 January 2024 at 14:44 IST