दूरी सही जाए ना... प्रैक्टिस कर रहे थे रिंकू सिंह, अचानक आ पहुंचीं होने वाली दुल्हनिया, फिर जो हुआ वो VIRAL है
Rinku Singh-Priya Saroj: रिंकू सिंह फिलहाल यूपी टी20 लीग की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वो मेरठ मारविक्स की टीम का हिस्सा हैं और टूर्नामेंट के लिए नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। जब रिंकू प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी उनकी होने वाली दुल्हनिया यानी प्रिया सरोज वहां आ पहुंचीं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rinku Singh-Priya Saroj Viral Video: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह बहुत जल्द सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में लखनऊ में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और रिंकू-प्रिया की सगाई में क्रिकेट जगत से लेकर राजनीति से जुड़े हस्तियों ने शिरकत की थी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर फैंस मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि लगता है रिंकू सिंह और प्रिया सरोज एक दूसरे की दूरी सह नहीं पा रहे हैं।
दरअसल, रिंकू सिंह फिलहाल यूपी टी20 लीग की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वो मेरठ मारविक्स की टीम का हिस्सा हैं और टूर्नामेंट के लिए नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। जब रिंकू प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी उनकी होने वाली दुल्हनिया यानी प्रिया सरोज वहां आ पहुंचीं।
मैदान पर पहुंचीं रिंकू की होने वाली दुल्हनियां
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि रिंकू सिंह मैदान पर बैट लेकर खड़े हैं। उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी उनके साथ हैं और दोनों हंसकर किसी बात पर चर्चा कर रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर रिंकू के साथ समय बिताकर प्रिया सरोज काफी खुश नजर आ रही हैं और वहीं, स्टार भारतीय क्रिकेटर की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। मंगेतर के साथ कुछ पल बिताने के बाद रिंकू सिंह दोबारा नेट्स पर बैटिंग करने चले गए।
कब होगी रिंकू-प्रिया की शादी?
बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को एक भव्य समारोह में हुई, जिसमें सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी, सांसद डिंपल यादव सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। पहले ये रिपोर्ट सामने आई थी कि खूबसूरत कपल की शादी इसी साल नवंबर में होगी, लेकिन बाद में अमर उजाला की एक रिपोर्ट में पारिवारिक सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया गया कि रिंकू-प्रिया की शादी अगले साल फरवरी में होगी। हालांकि, आधिकारिक तौर से शादी की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है।