Rinku Singh Wedding: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की क्यों टली शादी? ये वजह आ रही सामने

क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख टाल दी गई है। कपल की शादी 18 नवंबर को काशी में होनी थी।

Follow : Google News Icon  
Rinku Singh Engagement with Priya Saroj
Rinku Singh Engagement with Priya Saroj | Image: @rinkukumar12/instagram

Rinku Singh Wedding: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा महिला सासंद प्रिया सरोज की शादी की तारीख टल गई है। कपल की शादी 18 नवंबर को काशी में होनी थी। वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज में इस मच अवेटेड शादी की बुकिंग कर ली गई थी। हालांकि अब शादी की डेट को आगे के लिए टाल दिया गया है।

शादी टालने  के पीछे की वजह नवंबर में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में रिंकू सिंह की व्यस्तता बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में काफी व्यस्त रहेंगे जिसकी वजह से ये फैसला लिया गया है। ऐसे में दोनों परिवार मिलकर फिर से शादी की नई डेट तय करेंगे। नई डेट्स को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

रिंकू-प्रिया की धूमधाम से हुई इंगेजमेंट 

गौरतलब है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून को लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में धूमधाम से इंगेजमेंट की थी। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की इंगेजमेंट में क्रिकेट से लेकर राजनीति क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत कई VIP गेस्ट इस रिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे। सगाई पर प्रिया सरोज भावुक हो गई थीं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उनके इमोशनल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

कपल ने मंगवाई थी खास अंगूठी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने इंगेजमेंट सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे के लिए खास अंगूठियां मंगवाई थीं। जहां प्रिया ने अपनी पसंद की डिजाइनर अंगूठी कोलकाता से खरीदी थी, तो वहीं रिंकू ने मुंबई से अंगूठी ऑर्डर की थी। मैन्यू को भी दोनों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था।

Advertisement

प्रिया सरोज के पिता ने क्या कहा था?

इससे पहले प्रिया सरोज के पिता विधायक तूफानी सरोज ने बताया था कि शादी गांव से नहीं की जा रही है। कपल की शादी के लिए कोई दूसरी जगह ढूंढी जाएगी। शादी में कई दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा जिसके लिए गांव में व्यवस्था नहीं हो पाएगी। इसी के बाद वाराणसी के होटल ताज में शादी की जानकारी सामने आई थी।

यह भी पढ़ें: तीन साल का इंतजार… रिंकू सिंह ने शेयर की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें, मंगेतर प्रिया सरोज को लेकर क्या कहा?

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड