रिंकू सिंह को लेने एयरपोर्ट पहुंची होने वाली पत्नी प्रिया सरोज, मगर दोस्तों के चक्कर में क्रिकेटर ने कर दिया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर Video Viral
रिंकू सिंह को रिसिव करने उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी। वहां, कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का एक दिल दिल छू लेने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट रहे हैं। खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य भी इस जीत को साथ सिलेब्रेट करने का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अपने-अपने गृह राज्य में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत भी हो रहा है। ऐसा है एक वीडियो स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिंकू सिंह को रिसिव करने उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी। वहां, कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का एक दिल दिल छू लेने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रिंकू सिंह अपनी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। जैसे ही दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले, रिंकू के कुछ दोस्त भी उन्हें लेने के लिए पहले से मौजूद थे। दोस्तों को देखते ही रिंकू बेहद उत्साहित हो गए और खुशी के आलम में प्रिया सरोज को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गए। दोस्तों से गले मिलने लगे और बातचीत में मशगूल हो गए।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का वीडियो वायरल
इस बीच प्रिया सरोज ने मजाकिया अंदाज में रिंकू को टोका और कहा, "मुझे भूल गए क्या?" यह सुनते ही रिंकू ने तुरंत मुड़कर उनके पास आते हैं। वे हंसते हुए वापस लौटे, प्रिया के कंधे पर हाथ रखा और फिर दोस्तों से मिले। इस क्यूट और रोमांटिक पल वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया गया, जो अब फैंस के बीच खूब छाया हुआ है।
जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रिंकू सिंह
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर कपल की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने पिछले साल 8 जून को सगाई की थी। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। मगर रिंकू के पिता के निधन के बाद ये फिलहाल कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ गई है। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र से सपा की सांसद है। वो भारत की सबसे युवा महिला सासंद है। उनकी उम्र महज 25 साल है।