रविवार को सांसद प्रिया सरोज संग होगी रिंकू सिंह की सगाई, अखिलेश यादव समेत कई VVIP होंगे शामिल
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज 8 जून को सगाई करने जा रहे हैं। लखनऊ में होने वाले इस भव्य समारोह में कई राजनीतिक हस्तियां और VVIP शामिल होंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rinku Singh Priya Saroj Wedding : टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (SP) की युवा सांसद प्रिया सरोज बहुत जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। रविवार (8 जून) को लखनऊ में दोनों की सगाई का कार्यक्रम होगा। सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव उनके तिलक समारोह में शामिल होंगे।
रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई एक भव्य समारोह में लखनऊ के पांच सितारा होटल द सेंट्रम (The Centrum) में होनी है। अखिलेश यादव के अलावा इस VIP सगाई में सपा सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन के अलावा कई क्रिकेटर और IPL खिलाड़ी शामिल होंगे। इस भव्य रिंग सेरेमनी के लिए को खास बनाने के लिए VIP सुरक्षा, डेकोरेशन और मेहमानों की विशेष व्यवस्था की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
18 नवंबर को शादी
खबरों के अनुसार रिंकू और प्रिया इसी साल 18 नवंबर को भगवान शिव की नगरी वाराणसी में शादी करेंगे। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में क्रिकेट से लेकर राजनीति क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं। परिवार के कारीबियों के मुताबिक, 18 नवंबर को वाराणसी में पारंपरिक रीति-रिवाज से दोनों सात फेरे लेंगे।
नेता और क्रिकेट की जोड़ी
रिंकू सिंह की पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में होती है। IPL 2023 में 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़कर उन्होंने सनसनी मचा दी थी और उसके बाद उनका चयन टीम इंडिया में हुआ था। IPL में रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ में रिटेन किया था। हालांकि, IPL 2025 में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 13 पारियों में सिर्फ 206 रन बनाएं। वहीं, रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हन सपा सांसद हैं। 26 साल की प्रिया सरोज ने 2024 लोकसभा चुनावों में BJP के बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से शिकस्त देते हुए बड़ी जीत हासिल की थी।