Rinku Singh: देश की सबसे युवा महिला सांसद के प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए रिंकू सिंह, गुपचुप की सगाई, PHOTOS वायरल
Rinku Singh Engaged: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज कम फिनिशर रिंकू सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rinku Singh Engaged: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज कम फिनिशर रिंकू सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। आईपीएल 2023 में केकेआर टीम की ओर से खेलते सुर्खियों में आने वाले बल्लेबाज रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए और उनके साथ सगाई कर ली।
रिंकू सिंह ने जिससे शादी करने का फैसला किया है वो कोई हीरोइन या मॉडल नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद है। प्रिया सरोज भारत की सबसे युवा महिला सासंद है। उनकी उम्र 25 साल है।
रिंकू की होने वाली वाइफ प्रिया सरोज पहले रह चुकीं है वकील
25 साल की प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। रिंकू सिंह से शादी के बाद वे सांसद के साथ-साथ भारतीय स्टार बल्लेबाज की वाइफ भी बन जाएंगी। रिंकू सिंह का जन्म अलीगढ़ के गरीब घर में हुआ था। रिंकू के गरीबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम किया करते थे।
रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। रिंकू सिंह 2018 से आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्सल का हिस्सा थे पर उनकी किस्मत उस वक्त पलटी जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को विजयी बनाया।
Advertisement
केकेआर ने 13 करोड़ में किया रिटेन
रिंकू सिंह के इस उम्दा प्रदर्शन के चलते उन्हें पहले टीम इंडिया मे जगह मिली। उसके बाद से इस बार आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। रिंकू ने जिस समय केकेआर के लिए खेलना शुरु किया था उस वक्त उनकी सैलरी 55 लाख थी।
टीम इंडिया के लिए रिंकू सिंह का प्रदर्शन
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का भारतीय टीम में भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। टी20 फॉर्मेट में रिंकू सिंह ने 30 मैचों में 46 से ज्यादा की औसत से 507 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ज्यादा का है। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे मुकाबले भी खेले हैं। हाल में रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है।