अपडेटेड 18 January 2025 at 23:13 IST
Rinku Singh और प्रिया सरोज का रिश्ता हुआ पक्का, इस करीबी ने किया बड़ा खुलासा!
रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय माना जा रहा है और ये बात समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के करीबी ने कंफर्म की हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Rinku Singh Priya Saroj: टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह की पिछले कुछ समय से समाजवादी पार्टी की सासंद प्रिया सरोज से सगाई की बातें हो रहीं है। कभी इस बात को अफवाह बताया गया तो कभी प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया।
पर अब रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय माना जा रहा है और ये बात प्रिया सरोज के करीबी ने कंफर्म की है। हालांकि करीबी ने ये बात भी साफ की कि अभी सिर्फ इस कपल के रिश्ते के बात हो रही है सगाई नहीं हुई है। कौन है प्रिया सरोज का ये करीबी जिसने कंफर्म की ये बात?
प्रिया सरोज के किस करीबी ने किया बड़ा खलासा ?
उत्तर प्रदेश के जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में रिंकू और प्रिया के रिश्ते की बात फाइनल कर दी है। तूफानी सरोज ने बताया कि रिश्ते की बात फाइनल है, लेकिन सगाई अभी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों युवा एक दूसरे की पसंद से सहमत है और पिछले एक साल से उनके बीच बातचीत चल रही है। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे।
रिंकू और प्रिया की अभी तक नहीं हुई सगाई
आपको बता दें कि 17 जनवरी की दोपहर खबर आई कि रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है। चंद घंटे बाद परिवार ने इस बात का खंडन किया। अब 18 जनवरी को प्रिया सरोज के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने रिश्ते की बात पर मुहर लगा दी है।
Advertisement
गरीबी में बिता रिंकू सिंह का बचपन
25 साल की प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। रिंकू सिंह से शादी के बाद वे सांसद के साथ-साथ भारतीय स्टार बल्लेबाज की वाइफ भी बन जाएंगी। रिंकू सिंह का जन्म अलीगढ़ के गरीब घर में हुआ था। रिंकू के गरीबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम किया करते थे।
रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा
आपको बता दें कि रिंकू सिंह इस वक्त टीम इंडिया की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए कोलकाता के लिए रवाना हो चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से खेली जाएगी। स्क्वॉड में रिंकू सिंह का नाम शामिल है। अब देखना ये है कि रिंकू टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 18 January 2025 at 23:13 IST