नताशा के जाने के बाद हार्दिक पांड्या और क्रुणाल के रिश्तों में आई खटास? ये है नाराजगी की वजह!

Hardik Pandya News: सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुरी हार्दिक के इस फैसले से खुश नहीं हैं। जानें वजह।

relation between hardik pandya and krunal pandya affected after divorce with natasa
hardik pandya and krunal pandya | Image: instagram

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अब ये खबर सामने आई है कि हार्दिक से उनका परिवार भी नाराज है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के रिश्तों में खटास आई है। बता दें कि 18 जुलाई 2024 को हार्दिक और नताशा ने सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से अलग होने की आधिकारिक घोषणा की थी। दोनों ने आपसी सहमति से ये बड़ा फैसला लिया था।

सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुरी हार्दिक के इस फैसले से खुश नहीं हैं। तलाक के बाद से हार्दिक का परिवार भी उनसे नाराज है। स्टार क्रिकेटर से अलग होने के बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया चली गई हैं। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि अगस्त्य वापस भारत कब आएंगे और भविष्य में किसके साथ रहेंगे, लेकिन वर्तमान को देखें तो वो अपनी मां के साथ सर्बिया में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

हार्दिक- क्रुणाल के रिश्तों में आई खटास?

ऐसा नहीं है कि हार्दिक पांड्या के बुरे समय में बड़े भाई क्रुणाल और भाभी पंखुरी ने साथ नहीं दिया। दोनों मुश्किल हालात में हार्दिक के साथ खड़े थे। तलाक से पहले तक दोनों हार्दिक के हर पोस्ट को लाइक करते थे और उनके साथ रहते भी थे। जब स्टार क्रिकेटर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत आए थे तो क्रुणाल और उनकी पत्नी ने पार्टी की थी। हार्दिक अपने बड़े भाई क्रुणाल और भाभी पंखुरी शर्मा के साथ अनंत अंबानी की शादी में भी गए थे। हालांकि, इस पार्टी के चार दिन बाद ही 18 जुलाई को हार्दिक-नताशा ने तलाक का फैसला किया।

हार्दिक के पोस्ट पर रिएक्ट नहीं कर रहे क्रुणाल

Advertisement

अब ये बात सामने निकलकर आई है कि नताशा से अलग होने के बाद से हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए हैं लेकिन उनके बड़े भाई क्रुणाल और भाभी पंखुरी शर्मा ने एक भी पोस्ट पर रिएक्ट नहीं किया है। क्रुणाल ने हार्दिक के बस एक पोस्ट को लाइक किया था जिसमें उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य को बर्थडे विश कर रहे थे।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद क्रुणाल पांड्या ने फाइनल मैच का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें हार्दिक गेंदबाजी कर रहे थे और विकेट गिरने के बाद  क्रुणाल फूट-फूटकर रोने लगे थे। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं, लेकिन कहीं ना कहीं हार्दिक के तलाक के बाद दोनों भाईयों में दूरी बढ़ती दिखाई दे रही है। बताना जरूरी है कि ये सारी बातें सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है और रिपब्लिक भारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BAN vs PAK: मुशफिकुर दोहरे शतक से चूके, बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर बनाई बड़ी बढ़त

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड