अपडेटेड 5 June 2024 at 20:11 IST
T20 World Cup के बीच IPL से जुड़ी बड़ी खबर, Dhoni के करीबी की CSK में वापसी; मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
अमेरिका में T20 वर्ल्ड कप जारी है और इस बीच IPL से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की CSK में वापसी हो सकती है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL: अमेरिका और वेस्टइंडीज में जारी T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बीच IPL से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल धोनी के एक करीबी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में वापसी हुई है। इस खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक CSK में वापसी करने वाला ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) हैं। भारतीय ऑफ स्पिनर अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाई परफॉर्मेंस सेंटर की कमान संभालने के लिए तैयार हैं, जिससे संभवत: उस फ्रेंचाइजी में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो जाएगा, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
CSK के CEO ने दी जानकारी
CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अश्विन केंद्र के साथ-साथ भारत और विदेशों में टीम की विभिन्न अकादमियों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा-
Advertisement
अश्विन भारत और तमिलनाडु के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी उपस्थिति से हाई परफॉर्मेंस केंद्र और हमारी अकादमियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
यह केंद्र चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित है। 37 साल के अश्विन (Ashwin) हाल ही में अनिल कुंबले के बाद टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने हैं। वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2009 से 2015 तक CSK टीम का हिस्सा रहे थे। IPL के लिए इस साल बड़ी नीलामी होनी है और ऐसे में अगर अश्विन बोली का हिस्सा होते हैं तो CSK उन्हें अपनी टीम से जोड़ने की कोशिश कर सकती है। बता दें कि अश्विन 2022 सीजन से राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य हैं।
क्या फिर CSK में आएंगे अश्विन?
Advertisement
IPL नीलामी में अश्विन को टीम से जोड़ने के बारे में पूछे जाने पर विश्वनाथ ने कहा-
नीलामी में चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं होती हैं। हम इस बारे में तब देखेंगे।
धोनी को लेकर क्या बोले कासी विश्वनाथन?
CSK के करिशमाई खिलाड़ी और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर विश्वनाथ ने कहा-
इस बारे में सिर्फ वही कोई फैसला ले सकते हैं। हम और उनके प्रशंसक चाहेंगे कि वो खेलें, लेकिन आखिर में ये उनका फैसला ही होगा और हम उसका सम्मान करेंगे।
बता दें कि धोनी ने पिछले सीजन की शुरुआत में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सौंप दी थी।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 5 June 2024 at 19:51 IST