भारतीय दिग्गज क्रिकेटर अश्विन ने क्यों कहा? ‘पूरी जिंदगी धोनी का कर्जदार रहूंगा’

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने खुद को धोनी का कर्जदार बताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MS Dhoni & Ravichandran Ashwin
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और रविचंद्रन अश्विन | Image: AP

Ravichandran Ashwin Big comment on former Indian captain MS Dhoni: अपने शानदार प्रदर्शन से पिछले कुछ समय से सुर्खियां बने हुए भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ी बात कही है। अश्विन ने खुद को धोनी का कर्जदार बताया है। 

दरअसल भारत का ये स्टार ऑफ स्पिनर अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ (IPL) 2011 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा नई गेंद सौंपकर दिखाए गए भरोसे को नहीं भूल पाया है, जिसने अश्विन के करियर को नई दिशा दी और इसके लिए वो खुद को पूर्व भारतीय कप्तान का कर्जदार मानते हैं।

IPL 2011 के फाइनल में क्या हुआ था?

रणनीति बनाने में माहिर धोनी ने 2011 IPL फाइनल में अश्विन को नई गेंद थमाई ही थी और इस उभरते हुए ऑफ स्पिनर ने चौथी ही गेंद पर फॉर्म में चल रहे क्रिस गेल का विकेट झटक लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चेपॉक की वो जादुई रात अश्विन के लिए बस एक शुरुआत थी और तब से एक दशक के उतार चढ़ाव भरे सफर में उन्होंने 100 टेस्ट खेल लिये हैं और खेल के पारंपरिक प्रारूप में 516 विकेट झटक लिये हैं।

Advertisement

अश्विन ने सफलता के मंच पर किया धोनी को याद

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) की ओर से 500 विकेट और 100 टेस्ट की दोहरी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान अश्विन ने उस पल को याद किया, जब धोनी ने उन पर भरोसा दिखाया था। TNCA ने अश्विन को उनकी उपलब्धियों के लिए एक करोड़ रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया। 

Advertisement

अश्विन ने भावुक होते हुए कहा-

मैं आम तौर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्दों की तलाश नहीं करता। मैं यहां आकर सच में इस सम्मान के लिए आभारी हूं। 

अपने पहले IPL कप्तान धोनी को श्रेय देते हुए अश्विन ने कहा-

2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में मैं सभी महान खिलाड़ियों मैथ्यू हेडन और एमएस धोनी से मिला। तब मैं कुछ भी नहीं था और मेरा उस टीम में खेलना जिसमें मुथैया मुरलीधरन थे। धोनी ने मुझे जो दिया, उसके लिए मैं जिंदगी भर उनका कर्जदार रहूंगा। उन्होंने मुझे नयी गेंद से मौका दिया जबकि सामने क्रिस गेल थे। और 17 साल बाद अनिल भाई इसी घटना के बारे में बात कर रहे हैं। 

बता दें कि चेन्नई की टीम ने 2008 में अश्विन को स्थानीय स्पिनर के तौर पर शामिल किया था लेकिन मुरलीधरन की वजह से उन्हें एक भी मैच नहीं मिला था, लेकिन चेन्नई के 37 साल के इस गेंदबाज ने लगातार खुद में सुधार करके यहां तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- दुनिया के नंबर एक टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच मियामी ओपन से हटे, बताई ये वजह

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड