अपडेटेड 25 January 2025 at 17:37 IST

Ranji Trophy: घर में रोहित शर्मा फिर शर्मसार! जम्मू कश्मीर ने तोड़ा मुंबई का 'घमंड', 11 साल बाद ऐतिहासिक जीत

Ranji Trophy: रोहित-यशस्वी-अय्यर जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई टीम को मिली जम्मू कश्मीर के हाथों हार, 5 विकेट से हराया। 11 साल बाद हासिल की एतिहासिक जीत।

Follow : Google News Icon  
Ranji Trophy Jammu Kashmir beat Mumbai in which Rohit Sharma is playing J&k Won after 11 years
Ranji Trophy Jammu Kashmir beat Mumbai in which Rohit Sharma is playing J&k Won after 11 years | Image: AP and PTI

Ranji Trophy: पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू कश्मीर टीम ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 5 विकेट से करारी हार दी। मुंबई की टीम में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और कप्तान अजिंक्य रहाणे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे लेकिन ये सारे खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के प्लेयर्स के सामने पानी भरते दिखे।

जम्मू कश्मीर ने डिफेंडिंग चैंपियम मुंबई की टीम को हराकर इतिहास रच दिया। पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू कश्मीर टीम ने मुंबई का घमंड तोड़ते हुए 11 साल बाद इस टीम को हराया। जम्मू कश्मीर के लिए युध्दवीर सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

युध्दवीर सिंह बनें प्लेयर ऑफ द मैच

जम्मू कश्मीर के युध्दवीर सिंह ने मुंबई की पहली पारी के दौरान 8.2 ओवर फेंके। उन्होंने इस दौरान 31 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके साथ ही दूसरी पारी में 3 विकेट झटके। युद्धवीर ने दूसरी पारी में 15 ओवर फेंके और 64 रन दिए। उन्होंने टीम के लिए कुछ रन भी जोड़े। युद्धवीर ने पहली पारी में 20 रन बनाए थे।

रोहित-यशस्वी-श्रेयस सब हुए फ्लॉप

इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन मुंबई के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके और 33.2 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। इस दौरान ओपनर रोहित शर्मा 3 रन और यशस्वी जायसवाल 4 रन ही बना सके। कप्तान रहाणे भी 12 रनों का योगदान दे सके। श्रेयस अय्यर भी 11 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे और शिवम दुबे को खाता भी नहीं खोल सके। इसके जवाब में जम्मू कश्मीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली बारी में 206 रन बनाए।

Advertisement
Uploaded image

सिर्फ शार्दुल ठाकुर ने जड़ा शतक, बाकी सब रहे फ्लॉप

दूसरी पारी में भी मुंबई के स्टार बल्लेबाज फ्लॉप रहे। हालांकि शार्दुल ठाकुर की शतकीय पारी के दम पर टीम ने 290 रन बनाकर जम्मू कश्मीर के सामने 205 रन का लक्ष्य रखने में कामयाब रही। 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम ने सिर्फ 5 विकेट गंवाकर ही इस टारगेट को हासिल कर लिया और एक ऐतिहासिक जीत अपने नाम की।

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर ने सितारों से सजी मुंबई को पांच विकेट से हराया

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 25 January 2025 at 17:37 IST