RCB ने कर दिया हैरान, IPL 2025 के लिए विराट कोहली नहीं इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
RCB New Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को RCB का कप्तान नियुक्त किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rajat Patidar RCB New Captain: इंतजार की घड़ी समाप्त हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को RCB का कप्तान नियुक्त किया है। सोशल मीडिया पर ये कयास लगाई जा रही थी कि विराट कोहली को आरसीबी की कप्तानी सौंपी जा सकती है, लेकिन 17 सालों से ट्रॉफी के लिए तरस रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाने का फैसला किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुरुवार (आज) को एक इवेंट के जरिए नए कप्तान की घोषणा की। इससे पहले पिछले दो सालों से साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस टीम के कप्तान थे, लेकिन इस साल मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद से फैंस के बीच ये जानने की उत्साह थी कि आईपीएल 2025 में आरसीबी की कप्तानी कौन संभालेगा। उम्मीद थी कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर विराट कोहली के कंधों पर ये जिम्मेदारी सौंप सकती है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने सभी को चौंकाते हुए रजत पाटीदार को कप्तान नियुक्त किया।
रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान
रजत पाटीदार ने हाल ही में हुए डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी की थी और बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। IPL में भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। रजत पाटीदार ने RCB के लिए अभी तक 27 मैच खेले हैं और 158.85 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 799 रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 के लिए पाटीदार को फ्रेंचाइजी ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।