अपडेटेड 1 September 2024 at 17:16 IST

द्रविड़ के बेटे की टीम इंडिया में एंट्री, पर किसी हाल में नहीं खेल पाएंगे U19 World Cup,क्या है वजह?

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित का भारतीय अंडर-19 टीम में सिलेक्शन हो गया पर वो किसी हाल में अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे।

Follow : Google News Icon  
Samit Dravid
Samit Dravid | Image: Maharaja T20

Samit Dravid, U-19 World Cup: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे समित द्रविड़ (Samit Dravid) का अंडर-19 की टीम में सिलेक्शन हो गया है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के बीच 21 सितंबर से वनडे और फोर डे सीरीज खेली जाएगी। BCCI ने इस घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का एलान कर दिया है।

समित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा होंगे। लेकिन इसके बावजूद वे अंडर-19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup 2026) में टीम इंडिया के लिए खेल नहीं पाएंगे। समित के अंडर-19 टीम में चयन के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस बीसीसीआई को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का ये कहना है कि समित का हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक था जिसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया।

राहुल द्रविड़ का बेटा नहीं खेल पाएंगा अंडर-19 वर्ल्ड कप 

समित ने इस साल की शुरुआत यानी साल 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से गेंद और बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाया था। आपको बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप साल 2026 में खेला जाएगा। राहुल के बेटे समित का जन्म 10 नवंबर 2005 को हुआ था। फिलहाल वे अपना 19वां जन्मदिन मनाने से केवल दो महीने दूर हैं। इसका मतलब जब BCCI 2026 में अंडर-19 विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगा तो समित 21 साल के हो चुके रहेंगे और इसी वजह से वे भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे।

राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने जाहिर की खुशी 

बात करें समित के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 सीरीज के लिए टीम में शामिल होने की तो इस बात को लेकर वे काफी खुश हैं। उन्होंने सेलेक्शन पर खुशी जताई और उनके लिए दुआ करने वालों को धन्यवाद कहा। जूनियर द्रविड़ ने आगे कहा कि उन्होंने इस पल के लिए काफी मेहनत किया है।

Advertisement
image

समित द्रविड़ महाराजा ट्रॉफी का हिस्सा 

समित द्रविड़ फिलहाल कर्नाटक में महाराजा टी20 ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह मैसूर वारियर्स टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने सात पारियों में 114 के स्ट्राइक रेट से मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में 82 रन बनाए हैं। समित के इस प्रदर्शन के बाद जब अंडर-19 की टीम में उनको चुना गया तो फैंस ने अपनी नाराजगी जताई। 

ये भी पढ़ें- खुलेआम किया था प्रपोज मगर नहीं माने थे विराट कोहली, अब स्टार महिला क्रिकेटर ने लड़की से शादी कर ली | Republic Bharat

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 1 September 2024 at 17:16 IST