IND vs SA: कटक में फर्स्ट T20I से पहले R. Ashwin का Sunny Leone वाला रहस्यमयी ट्वीट हुआ वायरल; फैंस बोले- ये कैसी गुगली है अन्ना...
R. Ashwin Posts Sunny Leone Pic: पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फोटो पोस्ट कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। उनका ये क्रिप्टिक पोस्ट देख फैंस हैरान हो रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

R. Ashwin Posts Sunny Leone Pic: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कटक में होने वाले पहले T20I मैच से कुछ घंटे पहले, पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फोटो पोस्ट कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। उनका ये क्रिप्टिक पोस्ट देख फैंस हैरान हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन के जरिए सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये है क्या।
क्रिकेटर अश्विन ने मंगलवार को अपने एक्स हैंडल पर एक कोलाज पोस्ट किया है। इस कोलाज में दो तस्वीरें थीं - एक एक्ट्रेस सनी लियोनी की और दूसरी एक गली की। अब नेटिजंस उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
अश्विन ने क्यों पोस्ट की सनी लियोनी की फोटो?
जैसे ही आर अश्विन ने सनी लियोनी को लेकर ये क्रिप्टिक पोस्ट किया, वैसे ही फैंस ने इस फोटो पर अपनी-अपनी थियोरी देनी शुरू कर दी है। ज्यादातर फैंस का ऐसा मानना है कि अश्विन तमिलनाडु के क्रिकेटर सनी संधू का जिक्र कर रहे थे। तमिल में 'संधू' का मतलब गली या छोटी गली होता है और अश्विन के ट्वीट का मतलब भी यही था।
आपको बता दें कि SMAT में ऑलराउंडर सनी संधू ने अंत में शानदार परफॉर्म करते हुए केवल नौ गेंदों पर 30 रनों की तेज पारी खेली, जिससे तमिलनाडु ने सौराष्ट्र के खिलाफ आठ गेंद बचे रहते भी जीत हासिल कर ली। उन्होंने नौ गेंदों में दो छक्के और तीन चौके लगाए थे।
Advertisement
CSK में शामिल होंगे सनी संधू?
अब सवाल यह है कि क्या अश्विन संधू के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने का इशारा तो नहीं कर रहे थे? हो सकता है कि CSK आगामी IPL मिनी-ऑक्शन में उन्हें खरीदने की कोशिश करे। बता दें कि मिनी-ऑक्शन की सेरेमनी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी, जहां कुल 350 खिलाड़ियों की बोली लगेगी।