अपडेटेड 9 July 2024 at 17:51 IST

IPL 2025 से पहले अश्विन बनें इस टीम के मालिक, खरीदी अपनी फ्रेंचाइजी, जानें टीम की सारी डिटेल

अश्विन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि अश्विन ग्लोबल चेस लीग में अमेरिकन गैम्बिट्स टीम के सह मालिक बन गए हैं।

Follow : Google News Icon  
R Ashwin
R Ashwin | Image: Instagram/R Ashwin

R Ashwin: क्रिकेट की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब आईपीएल 2025 से पहले नए अवतार में नजर आएंगे। अश्विन क्रिकेट तो खेलेंगे ही साथ ही साथ इस टीम के मालिक भी रहेंगे। उन्होंने हाल ही में एक टीम को खरीदा है जिसके वे सह-मालिक हैं।  

रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि अश्विन ग्लोबल चेस लीग में अमेरिकन गैम्बिट्स टीम के सह मालिक बन गए हैं।

अमेरिकन गैम्बिट्स के सह-मालिक बनें अश्विन

आर अश्विन ग्लोबल शतरंज लीग के दूसरे सीजन में अमेरिकन गैम्बिट्स के सह-मालिक बन गए हैं। टेक महिंद्रा और इंटरनेशनल शतरंज फेडरेशन की इस लीग में दूसरे संस्करण के लिए छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं। ग्लोबल शतरंज लीग का 2024 सीजन 3 से 12 अक्टूबर तक लंदन में खेला जाना है। प्रमुख व्यापारिक नेताओं प्रचूरा पीपी के स्वामित्व वाली अश्विन की अमेरिकन गैम्बिट्स ने चिंगारी गल्फ टाइटंस की जगह ले ली है।

अक्टूबर में खेला जाएगा दूसरा सीजन

ग्लोबल चेस लीग का पहला सीजन साल 2023 में खेला गया था। अब इसका दूसरा साल 2024 में खेला जाएगा। इसमें रविचंद्रन अश्विन की खरीदी हुई। अमेरिकन गैम्बिट्स टीम हिस्सा लेगी, जो दूसरे सीजन में हिस्सा लेने वाली नई टीम है। ग्लोबल शतरंज लीग के सीईओ समीर पाठक ने कहा कि हमें तेजी से बढ़ती शतरंज लीग के लिए उन्हें अपने साथ पाकर खुशी हो रही है। अश्विन एक खिलाड़ी और चेस प्रेमी के रूप में साख रखते हैं। प्रचुर पीपी का शतरंज और व्यावसायिक कौशल के प्रति गहरा लगाव, वेंकट के नारायण का नेतृत्व सबको पता है। उम्मीद है कि तीनों के फ्रेंचाइजी स्वामित्व से लीग में विकास आएगा।

Advertisement

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हैं अश्विन 

आपको बता दें कि अश्वनि टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हैं। वे आखिरी बार भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में दिखाई दिए थे। इसके बाद अश्विन आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते दिखी दिए।  

ये भी पढ़ें- T20 में रोहित-कोहली की जगह लेने को ये 2 खिलाड़ी तैयार,अगले 10 सालों तक करेगें वर्ल्ड क्रिकेट पर राज! | Republic Bharat

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 17:51 IST