PSL 2026: फिर हुई पाकिस्तान की किरकिरी, लाइव मैच के दौरान स्टैंड में सिगरेट पीते पकड़ा गया पाकिस्तानी पत्रकार, Video Viral
PSL 2026: PSL एक बार फिर विवादों में है। हाल ही में एक लाइव मैच के दौरान स्टेडियम के स्टैंड में एक पाकिस्तानी पत्रकार को सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद किया गया है, जिसने पीएसएल की साख पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है, लेकिन यह टूर्नामेंट क्रिकेट से ज्यादा अपने विवादों के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। कभी अनधिकृत लोगों की होटल में एंट्री, तो कभी खराब जर्सी के कारण गेंद का रंग बदलने जैसी घटनाओं ने पीएसएल की साख पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक शख्स स्टेडियम के स्टैंड्स में बैठकर सरेआम सिगरेट पीता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति एजाज वसीम बखरी है, जो एक पाकिस्तानी खेल पत्रकार है।
कैमरा देखते ही छिपाने लगा सिगरेट
यह घटना 1 अप्रैल 2026 को हैदराबाद किंग्समेन और मुल्तान सुल्तांस के बीच हुए मुकाबले के दौरान की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टैंड में बैठा यह पत्रकार आराम से सिगरेट का कश लगा रहा था, लेकिन जैसे ही उसे अहसास हुआ कि टीवी कैमरा उसकी तरफ मुड़ गया है, उसने तुरंत सिगरेट को नीचे की तरफ छिपाने की कोशिश की।
हालांकि, तब तक यह नजारा करोड़ों दर्शकों के टीवी स्क्रीन पर कैद हो चुका था। फैंस अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से पूछ रहे हैं कि क्या यह कोई प्रोफेशनल लीग है या किसी मोहल्ले का टूर्नामेंट, जहां सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर ऐसी ढिलाई बरती जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाक बोर्ड पर इस पर क्या एक्शन लेता है।
Advertisement
पुराने विवादों की यादें ताजा
स्टेडियम या ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग का यह पीएसएल में पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2024 के PSL फाइनल के दौरान इस्लामाबाद यूनाइटेड के इमाद वसीम को ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए लाइव टीवी पर देखा गया था। ताज्जुब की बात यह है कि यह घटना उनके 5 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के ठीक बाद हुई थी। बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं ने पीएसएल के मैनेजमेंट और प्रोटोकॉल की पोल खोल कर रख दी है।
विवादों में घिरा PSL
यह दूसरा मौका है, जब PSL फिर से विवादों में घिर गया है। इस मामले से पहले टूर्नामेंट में 'बॉल टैम्परिंग' जैसा घिनौना काम भी हो चुका है, जिसके लिए फखर जमान को 2 मैचों का बैन लगा था। वहीं टूर्नामेंट शुरू होने के तुरंत बाद आई खबर में बताया गया था कि गेंद पर जर्सी का कलर लग गया है। इस तरह और भी तमाम विवाद टूर्नामेंट हो चुके हैं।