अपडेटेड 7 December 2024 at 12:46 IST
पृथ्वी शॉ की ये कहानी कर देगी भावुक, बचपन के कोच का बड़ा खुलासा- 'उनकी मां नहीं थी इसलिए...'
पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड थे। जिसके बाद उनके बचपन के कोच बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उसने बचपन में बहुत बुरे दौर का भी सामना किया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Prithvi Shaw News: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और हर फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में जीत हासिल करने के लिए तैयारी करना शुरु कर दिया है। लेकिन इन सब के बीच एक नाम जिसपर अब भी चर्चा बरकरार है वो हैं पृथ्वी शॉ। पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे।
शॉ के अनसोल्ड होने के बाद से क्रिकेट दिग्गजों से लेकर उनके पूर्व कोच ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी। पृथ्वी शॉ की फिटनेस और अनुशासनहीनता के चलते ही रणजी ट्रॉफी से मुंबई की टीम ने भी ड्रॉप कर दिया था और अब आईपीएल से भी उनका पत्ता कट चुका है। इस दौरान पृथ्वी शॉ के कोच ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उसने बचपन में बहुत बुरे दौर का भी सामना किया है।
पृथ्वी शॉ के बचपन के कहानी रुला देगी
पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच राजू पाठक ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कहा कि,
'वे बहुत अमीर नहीं थे। शॉ के पिता कुछ बिजनेस करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनका बिजनेस कुछ खास चल नहीं पाया। शॉ और उनके परिवार ने बहुत मुश्किल वक्त भी देखा है। शॉ को अपनी जरूरत की चीजों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। उसकी मां भी नहीं थी (शॉ की मां का निधन उनके बचपन में ही हो गया था।) जो उसे उस तरह से मार्गदर्शन दे सके जैसा सिर्फ एक मां ही कर सकती है। उसने बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया है।'
पृथ्वी शॉ की तुलना सचिन तेंदुलकर से होती थी
एक समय था जब पृथ्वी शॉ टीम इंडिया का भविष्य माना जाता था। उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स से होती थी। मगर बेहद कम समय में मिली दौलत शोहरत को वो संभाल नहीं पाए और आज क्रिकेट के मैदान से पूरी तरह दूर हैं।
Advertisement
पृथ्वी शॉ के कोच राजू पाठक ने और क्या कहा?
पृथ्वी शॉ के कोच ने आगे कहा कि "उसने अपने जीवन में बहुत जल्दी सफलता देख ली। वो लड़का जो कभी घर में रोजाना संघर्ष और पैसों की कमी देखता था, अचानक उसके पास अच्छा बैंक बैलेंस है। इसलिए जब पैसा आता रहेगा, तो वह इसका आनंद लेगा और ऐसा उन सभी खिलाड़ियों के साथ होता है जो इन चीजों से वंचित हैं। वे अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं, क्योंकि यही तो वे चाहते थे। शोहरत, पैसा। अतीत में ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने इसी तरह के रास्ते पार किए हैं। समस्या ये है कि हम चाहते हैं कि 25 साल के शॉ 40 साल के मैच्योर इंसान जैसा बिहेव करें।"
सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शॉ का चला बल्ला
पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में वे सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का हिस्सा हैं। जिसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। हाल ही में उन्होंने 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ छोटी लेकिन अहम पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने लक्ष्य का पीछे करते हुए 15 गेदों में 34 रनों की पारी खेली। जिसमें बल्ले से 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 226.66 का रहा। पृथ्वी की इसी आक्रमक पारी की बदौलत मुंबई को अच्छी शुरुआत मिली और उन्होंने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 7 December 2024 at 12:46 IST