अपडेटेड 23 January 2025 at 22:14 IST

Prithvi Shaw: रात भर पार्टी करने वाले पृथ्वी शॉ को अब इस काम में मिल रहा सुकून, जिंदगी में आया बड़ा चेंज

पहले टीम इंडिया, फिर IPL और अंत में घरेलू क्रिकेट से भी जब पृथ्वी शॉ ड्रॉप कर दिए गए तो वे निराशा जरुर हुए लेकिन अब उन्होंने खुद पर फोकस करना शुरु कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
Prithvi Shaw
Prithvi Shaw | Image: BCCI

Prithvi Shaw: पहले टीम इंडिया, फिर आईपीएल और अंत में घरेलू क्रिकेट से भी जब पृथ्वी शॉ का नाम ड्रॉप कर दिया गया तो वे निराशा के गर्त में जरुर डूब गए लेकिन अब उन्होंने खुद को संभालना शुरु कर दिया है। पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी लाइफ की अपडेट दी।

पृथ्वी शॉ आईपीएल में अनसोल्ड रहे, टीम इंडिया से ड्रॉप हुए फिर घरेलू क्रिकेट से भी बाहर कर दिए। इसके पीछे उनकी अनुशासन तोड़ने की आदत और फिटनेस को बड़ा कारण बताया गया था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि पृथ्वी शॉ अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर अपनी जिंदगी में बड़े बदलाव कर रहे हैं।

2021 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेला था

पृथ्वी शॉ का भारतीय टीम के साथ सफर काफी छोटा रहा है। शॉ ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था। इसके बाद से उनकी टीम में वापसी नहीं हो पाई है। शॉ ने अभी तक 5 टेस्ट मैच के अलावा 6 वनडे मैच और एक टी20 मैच खेला है।

Uploaded image

अपनी हेल्थ और फिटनेस पर ध्यान दे रहे पृथ्वी शॉ

हाल ही में पृथ्वी शॉ ने अपनी लाइफ का अपडेट देते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। शॉ ने अपने घर की एक तस्वीर शेयर की जिसमें रात के समय वे पूल के साथ है। न किसी पार्टी और दोस्तों के साथ। उन्होंने घर के अंदर बने पूल की तस्वीर शेयर करते हुए 'काल्म इवनिंग'।

Advertisement

इसके बाद अगली तस्वीर में पृथ्वी शॉ ने अपने खाने की तस्वीर शेयर की। जिसमें वे वेज खाना खा रहे हैं न कि कोई जंक फूड्स या नॉन वेज खाना। इसका मतलब शॉ अब अपनी फिटनेस का भी ध्यान रख रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जहां उनका सारा फोकस अपनी फिटनेस पर था। इस दौरान वे किसी मैदान पर एक्सरसाइज करते दिख रहे थे।

दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ पर लुटाए थे करोड़ों रूपए

2018 में पृथ्वी शॉ ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी इस दौरान उन्होंने खूब रन बरसाए थे। चारों ओर उनके टैलेंट की धूम थी। उनकी प्रतिभा को देखते हुए प्रवीण आमरे ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स को उनका नाम सजेस्ट किया और दिल्ली ने इस खिलाड़ी को 1.2 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था।

Advertisement
Uploaded image

पृथ्वी शॉ रहे अनसोल्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने जब पृथ्वी शॉ पर करोड़ों की बोली लगाई थी तो उनकी उम्र 19 साल की थी और वे बहुत छोटी ही उम्र में करोड़पति बन गए। दौलत-शौहरत की चकाचौंध में कब क्रिकेट से दूर हो गए उन्हें खुद ही पता नहीं चला। इस साल आईपीएल ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को खरीदने में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वे अनसोल्ड रहे। 

ये भी पढ़ें- KL Rahul Athiya Shetty: एनिवर्सिरी पर अथिया ने शेयर की राहुल के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें, जल्द बनेंगे पेरेंट्स

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 23 January 2025 at 22:14 IST