अपडेटेड 14 October 2024 at 22:02 IST

पिता के देहांत को हफ्ता भी नहीं हुआ और देश के लिए मैदान पर लौटी ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, नम दिखी आंखें

पिता की मौत को एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने देश के लिए मैदान पर वापसी कर ली है। मैदान पर वापसी के दौरान उसकी आंखें नम नजर आईं।

Follow : Google News Icon  
Pakistani player returned to field for country Not even a week passed since her father death
पिता की मौत को हफ्ता भी नहीं हुआ और मैदान पर लौटी ये पाकिस्तानी खिलाड़ी | Image: X

Cricket News: देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा कोई-कोई ही दिखा पाता है और ऐसा ही कुछ पाकिस्तान की एक युवा खिलाड़ी ने करके दिखाया है। पिता के देहांत को हफ्ता भी नहीं हुआ कि ये पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने देश के लिए मैदान पर लौट आई है।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ( Pakistan Women's Cricket Team) आज T20 वर्ल्ड कप में 'करो या मरो' वाला मुकाबला खेल रही है। 2024 महिला T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान को ये मैच जीतना होगा और वो भी बड़े अंतर से।

पिता की मौत के तुरंत बाद टीम से जुड़ी 

दरअसल हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना की, जो पिता की मौत के तुरंत बाद टीम से जुड़ गईं। 22 साल की फातिमा पर 2024 महिला T20 वर्ल्ड कप ( Women's T20 World Cup 2024) के बीच दुखो का पहाड़ टूट पड़ा था। कुछ दिन पहले उनके पिता की मौत हो गई थी, जिसके चलते फातिमा को वो टूर्नामेंट बीच में छोड़कर घर लौटना। फातिमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला मैच भी नहीं खेल पाईं थीं। 

Advertisement

फातिम सना (Fatima Sana) का ऐसे अचानक T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बीच टीम को छोड़कर जाना पाकिस्तान ( Pakistan ) को भारी पड़ा था, क्योंकि पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार मिली थी। मगर अब वो लौट आईं हैं, क्योंकि सेमीफाइनल का टिकट दांव पर है। 

आज न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान जब राष्ट्रगान बजा तो वो रो पड़ीं। अपने पिता की याद में फातिमा की आंखों में आंसू दिखाई दिए। उनका ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी इमोशनल है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। 

Advertisement

शान मसूद ने भी की तारीफ

पाकिस्तान मेंस टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शान मसूद ने भी फातिमा सना के इस जज्बे की तारीफ की है। शान मसूद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फातिमा की प्रशंसा की है। शान मसूद ने लिखा- 

कप्तान फातिमा सना, आपके लिए बहुत इज्जत है। 

बता दें कि फातिमा सना (Fatima Sana) पाकिस्तान ( Pakistan ) की कप्तान हैं। वो न सिर्फ एक अच्छी कप्तानी कर रही हैं, बल्कि बतौर खिलाड़ी भी उनका प्रदर्शन अच्छा है। आज वाले मैच को मिलाकर फातिमा (Fatima) का 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में अब तक ये तीसरा मैच है और उन्होंने 4 विकेट के अलावा 43 रन भी बनाए हैं। 

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के ओपनिंग मैच में श्रीलंका पर पाकिस्तान ( Pakistan ) की शानदार जीत मे फातिमा (Fatima) का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। पाकिस्तानी कप्तान ने बल्ले के साथ 30 रन की शानदार पारी के अलावा 2 विकेट भी चटकाए थे। फातिमा के इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया था। 

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ इतने ओवर में जीता पाकिस्तान तो भारत की होगी सेमीफाइनल में एंट्री, तस्वीर साफ

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 14 October 2024 at 20:43 IST