पाकिस्‍तान में एक और सानिया से धोखा, तलाक के 2 माह बाद ही क्रिकेटर इमाद वसीम ने की दूसरी शादी, Ex वाइफ बोली- उसने मेरा अबॉर्शन करवाया

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम इन दिनों सुर्खियों में हैं। कारण ये है कि क्रिकेटर ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नायला राजा से दूसरी शादी कर ली है।

Follow : Google News Icon  
Pakistani cricketer Imad Wasim called cheater murderer in explosive post by ex-wife
पाकिस्‍तान में एक और सानिया से धोखा, तलाक के 2 माह बाद ही क्रिकेटर इमाद वसीम ने की दूसरी शादी, Ex वाइफ बोली- उसने मेरा अबॉर्शन करवाया | Image: Instagram

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम इन दिनों सुर्खियों में हैं। कारण ये है कि क्रिकेटर ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नायला राजा से दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया। उनके वेडिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, उनकी एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने पाक क्रिकेटर के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

सानिया ने इमाद पर धोखा देने का आरोप तो लगाया ही, इसके अलावा उन्हें हत्यारा तक बता दिया। आपको बता दें कि इमाद और सानिया की शादी 2019 में हुई थी और दिसंबर 2025 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी (जन्म 2021) और दो बेटे शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा महज सात महीने का है। तलाक के सिर्फ दो महीने बाद इमाद की दूसरी शादी ने विवाद को और हवा दे दी।

इमाद वसीम ने जिंदगी तबाह कर दी

सानिया ने पाक क्रिकेटर पर जिंदगी तबाह करने का आरोप लगाया है। सानिया अशफाक ने दर्द बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। 

Advertisement



उन्होंने वसीम पर धोखा देने, परिवार को छोड़ने और आपराधिक करार दिए गए फैसले लेने का आरोप लगाया। सानिया अशफाक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''दिसंबर 2023 में, उसने लाहौर में मेरे बच्चे का गर्भपात करवाया। वह हत्यारा है और मेरे पास इसका सबूत देने वाला वीडियो है। उसने मेरे साथ बेवफाई की।''

सानिया अशफाक ने पाकिस्तान सुपर लीग की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि इस टीम ने एक हत्यारे और धोखेबाज को खेलने का मौका दिया है। सानिया से आवाम से इस टीम को बहिष्कार करने की अपील भी की। सानिया अशफाक की पोस्ट पर फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं और क्रिकेटर इमाद वसीम को जमकर फटकार रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- IND Vs PAK: 'पाकिस्‍तान को भारत की C टीम ही हरा देगी, नहीं हैं खिलाड़ी तो मत खेलो T20 मैच...' पूर्व क्रिकेटर ने मोहसिन नकवी को बता दी औकात

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड