अपडेटेड 27 February 2025 at 19:37 IST
पाकिस्तान छाती पीट-पीट कर रोएगा, बिना मैच जीते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर; PAK के माथे पर 'कलंक' लगा गया ये रिकॉर्ड
यहां पाकिस्तानियों के लिए सबसे ज्यादा दुखदायक बात ये रही है कि पाकिस्तान भारत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, वो भी बिना कोई मैच जीते हुए।
- खेल समाचार
- 4 min read

Pakistan Shameful Record in Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश के साथ होना था लेकिन बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया। यानि कि पाकिस्तान का सफर अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से खत्म हो गया। यहां पाकिस्तानियों के लिए सबसे ज्यादा दुखदायक बात ये रही है कि पाकिस्तान भारत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुआ है। ये बात अब पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस आने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में जब तक पाकिस्तानी टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं करेगी तब तक नहीं भूल पाएंगे। इस हार के बाद पाकिस्तान का टूर्नामेंट से बाहर होना भी तय था ये तो सिर्फ औपचारिकता बची थी। बांग्लादेश को हराकर भारत से हारने के दुख पर मरहम लगाने का मौका भी पाकिस्तान को नहीं मिल पाया।
दरअसल बांग्लादेश के साथ मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो कि शायद ही कोई क्रिकेट फैन चाहेगा कि उसके देश के साथ ऐसा रिकॉर्ड जुड़े। अब तक आईसीसी द्वारा आयोजित की गई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के इतिहास की बात करें तो कोई भी देश जिसने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है वो बिना कोई मैच जीते बाहर नहीं हुआ है। पाकिस्तान ऐसा पहला देश बना है जिसने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और बिना कोई मैच जीते ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
ऐसा रहा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का प्रदर्शन
19 फरवरी 2025 को कराची के मैदान में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से खेला। इस मुकाबले में मेहमान ने टीम ने मेजबानों को 60 रनों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं इसके बाद पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला उसके परंपरागत प्रतिद्वंदी भारत से था। आईसीसी टूर्नामेंट की बात करें तो पाकिस्तान सिर्फ एक ही टूर्नामेंट में भारत से जीत पाया है। इस बात को लेकर पाकिस्तान की टीम हमेशा आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाप दबाव में दिखाई देती है। इस मुकाबले में भी वही हुआ भारत ने उसे बहुत आसानी से 6 विकेटों से करारी शिकस्त दे दी। वहीं तीसरा मुकाबला गुरुवार (27 फरवरी) को बांग्लादेश से था जो कि बारिश के चलते रद्द हो गया। इस तरह से तीनो मुकाबले में पाकिस्तान को जीत नसीब नहीं हुऐ और वो दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया जिसने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और बिना किसी जीत के टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
जानिए चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास, कोई मेजबान बिना किसी जीत के टूर्नामेंट से बाहर हुआ?
- साल 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी ये टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला गया था लेकिन वो इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाया था, क्योंकि तब बांग्लादेश को टेस्ट मैच खेलने का दर्जा नहीं मिला था। इस टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका ने जीता था फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट और 18 गेंदे शेष रहते करारी शिकस्त दी थी। जैक्स कैलिस इस मुकाबले में 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता था और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब भी अपने नाम किया था।
- इसके बाद साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन केन्या में हुआ था। यह टूर्नामेंट में एक अलग फॉर्मट में खेला गया था। इसमें कुछ टीमों को उनकी रैंकिंग के हिसाब से नॉक आउट दौर में एंट्री दी थी जबकि छोटी टीमों को लीग मैच भी खेलने थे। इस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में भारत ने केन्या को शिकस्त दी थी। लेकिन इससे पहले केन्या ने लीग स्टेज खेला था, जिसमें उसने सेशल्स को 9 विकेट से शिकस्त दी थी।
- सन 2002 के बाद लगातार 6 ICC चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित हुए और कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि मेजबान देश बिना किसी जीत के ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया हो। साल 2002 में श्रीलंका मेजबान था। इस बार वो भारत के साथ संयुक्त रूप से चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना था।
- इसके बाद 2004 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में इंग्लैंड ने मेजबानी की थी। इंग्लैंड ने अपने ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबले जीते थे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड फाइनल में जा पहुंचा था, लेकिन यहां उसे वेस्टइंडीज ने हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी।
- इसके बाद साल 2006 में भारत चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाला देश था। भारत इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था लेकिन उसने 3 ग्रुप स्टेज मुकाबलों में से एक मैच जीता था।
- इसके बाद साल दक्षिण अफ्रीका ने 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी और फिर उसके बाद साल 2013 और 2017 में इंग्लैंड ने मेजबानी की थी लेकिन तब से लेकर अब तक कोई भी मेजबान देश इस टूर्नामेंट से बिना किसी जीत के बाहर नहीं हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान ने ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः रिजवान ने इस विदेशी को थमा दी थी कुरान, दुनिया हैरान
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 27 February 2025 at 18:47 IST