PCB ने नसीम शाह पर लगाया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना, मरियम नवाज पर कसा था तंज
PCB ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह पर 2 करोड़ रुपए का भारी जुर्माना ठोक दिया है, जिसके बाद माहौल एकदम गरम हो गया है। इसे पाक इतिहास का सबसे बड़ा जुर्मना बताया जा रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच पाकिस्तान टीम के तेज गेदबज नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2 करोड़ रुपये (approx. USD $72,000) का जुर्माना लगाया है। नसीम शाह पर यह जुर्माना एक व्यंग्य भरे ट्वीट पोस्ट करने के लिए लगाया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी पर लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नसीम के एक्स पोस्ट को उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुच्छेद का उल्लंघन भी माना है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम से हुई, जहां स्टेडियम में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज पीएसएल (PSL) का उद्घाटन मैच देखने अतिथि के तौर पर पहुंची थीं। मरियम नवाज ने PSL की सभी आठ टीमों में मुलाकात की।
इस दौरान पाकिस्तान टीम के गेंदबाज नसीम शाह ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा 'उन्हें (मरीयम नवाज) लॉर्ड्स की क्वीन की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?।' इस विवादित टिप्पणी के बाद खूब आलोचना हुई। हालांकि, बाद में नसीम द्वारा बताया गया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।
PCB ने 2 करोड़ का जुर्माना लगाया
इस टिप्पणी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नसीम शाह के ऊपर तुरंत कारवाई करते हुए नोटिस भेजा। बोर्ड ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों, मीडिया पॉलिसी और आचार संहिता का उल्लंघन के रूप में दोषी पाया, जिसके चलते उनके ऊपर 2 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। वहीं, बोर्ड ने उन्होंने तीन सदस्यीय अनुशासन समिति के सामने पेश होने के लिए बोला।
Advertisement
विवादों में रहा है PSL
पाकिस्तान सुपर लीग सबसे शुरू हुआ है, तब से विवादों से घिरा ही रहा है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि मैच के दौरान सफेद गेंद बीच मैच में गुलाबी हो गई। इसके बाद खबर आई कि मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गेंद के साथ छेड़खानी की। अब नसीम शाह वाला मामला PSL को और भी अधिक विवादों में खड़ा कर दिया है।
ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया क्या था उनका गेम प्लान