अपडेटेड 12 March 2026 at 21:18 IST
'सबसे पहले उन्हें गोली मारो...' बांग्लादेश से करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़का यह पूर्व खिलाड़ी, PCB पर उठाए सवाल
टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में रहा है। अब बांग्लादेश दौरे पर भी पाकिस्तानी टीम की किरकिरी हो गई। शर्मनाक हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली भड़क उठे। उन्होंने PCB पर कई सवाल उठाए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में पाकिस्तान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी भड़क उठे। टीम की खराब बल्लेबाजी और रणनीति को लेकर बासित आली ने तीखी प्रक्रिया दी है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर भी कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 31वें ओवर में ही महज 114 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से 15.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित आली बुरी तरह भड़क गए और पाकिस्तान टीम के साथ-साथ पीसीबी पर जमकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
बासित अली ने क्या बोला?
बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार के बाद बासित अली ने पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और PCB को लताड़ते हुए कहा 'सबसे पहले, गोली मार दो उस आदमी को जिन्होंने बोला पावरप्ले के 10 ओवर में कम से कम 60 रन बनाने को कहा।' आगे उन्होंने कहा 'खुद ग्राउंड पर क्रिकेट नहीं खेला। वह बस एक कागज का टुकड़ा पकड़ा देते हैं। क्या उन्हें दिखता नहीं है कि यहां (बांग्लादेश में) कंडीशन कैसी हैं? टॉस कौन जीता है?।'
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया था
बांग्लादेश मैच से पहले टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान टीम को भारत से करारी हार का समाना करना पड़ा था। टी20 वर्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच मेन भारत ने पाकिस्तान को 76 रनों से हराया था। वहीं, सुपर 8 में इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था। कुल मिलाकर टी20 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 21:18 IST