BCCI का मास्टरप्लान, IPL में अब भारतीय खिलाड़ियों से महंगे नहीं बिकेंगे विदेशी खिलाड़ी, खरीदा तो...

IPL 2025 सीजन से पहले BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए नया नियम पेश किया है, जो कहता है कि विदेशी खिलाड़ी IPL में अब भारतीय खिलाड़ियों से महंगे नहीं बिकेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
now foreign players will not be sold more expensive than indian players in ipl
IPL में भारतीय खिलाड़ियों से महंगे नहीं बिकेंगे विदेशी खिलाड़ी | Image: BCCI/PTI

IPL Auction: दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय T20 लीग IPL के अगले सीजन को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। IPL का 18वां सीजन बहुत खास रहने वाला है, क्योंकि सीजन की शुरुआत से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। रिटेंशन नियमों में बदलाव किया गया है। रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के अलावा BCCI ने और भी कई बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें से एक विदेशी खिलाड़ियों से संबंधित है। दरअसल अब IPL में विदेशी खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से महंगे नहीं बिक पाएंगे। 

विदेशी खिलाड़ियों के लिए नया नियम

BCCI ने IPL 2025 से पहले कुछ नियम भी बनाए हैं। खासतौर पर विदेशी खिलाड़ियों को लेकर। बता दें कि BCCI की ओर से विदेशी खिलाड़ियों की IPL सैलरी को नियम बनाया है, जो उनकी सैलरी की सीमा तय करेगी। BCCI ने IPL के 16 सालों के इतिहास में विदेशी खिलाड़ियों के वेतन के संबंध में पहली बार कोई नियम पेश किया है। इस नियम के तहत कोई विदेशी खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से महंगा नहीं बिक पाएगा। अगर कोई फ्रेंचाइजी किसी विदेशी खिलाड़ी को भारतीय खिलाड़ी से महंगा खरीदती है तो ऊपर के सारे पैसे BCCI के पास जाएंगे, जो खिलाड़ियों के हित के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। 

Advertisement

ये नया नियम विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी सीमा तय करेगा, जो अब से पिछले सीजन में सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी के समान होगी। यानी विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा रिटेन किए गए या बेचे गए भारतीय खिलाड़ी से अधिक पैसा नहीं कमाएगा, हालांकि ये नियम अभी नहीं, बल्कि IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से लागू होगा। 

इस उदाहरण से आसानी से समझें नियम

Advertisement

आपको आसान उदाहरण में समझाते हैं। मान लीजिए विराट कोहली ( Virat Kohli ) को 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया जाता है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के उनके साथी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) 16 करोड़ रुपए की बोली के साथ नीलामी (Auction) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय बन जाते हैं तो अगले साल मिनी ऑक्शन (Mini Auction) में विदेशी खिलाड़ियों के लिए ये सैलरी कैप बन जाएगी। यानी उन्हें 18 करोड़ से ज्यादा सैलरी नहीं मिलेगी। वहीं अगर किसी विदेशी खिलाड़ी की नीलामी में 25 करोड़ रुपए की बोली लगती है और वेतन सीमा 18 करोड़ रुपए निर्धारित है तो बाकी के 7 करोड़ रुपए खिलाड़ियों के कल्याण के लिए BCCI के पास चले जाएंगे।

IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी

ये नियम हालांकि फैंस और विशेषज्ञों के बीच गहन चर्चा का विषय बन गया है। चर्चा हो रही  है कि क्या IPL मिनी ऑक्शन में किसी विदेशी खिलाड़ी की कमाई पर अंकुश लगाना सही है। बता दें कि IPL 2024 सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। वो IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीदा था। स्टार्क के ही हमवतन और ऑस्ट्रेलिया (Australia) को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

IPL के टॉप 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों में सारे विदेशी ही हैं। इंग्लैंड के सैम करन (Sam Curran) को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़, कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 और बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

ये भी पढ़ें- 'वो अपने लिए खेलते हैं', Ashwin का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर सनसनीखेज बयान; खुदगर्जी की बताई ये वजह

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड