अपडेटेड 18 January 2025 at 10:11 IST
Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह की सगाई वाली खबर में ट्विस्ट! इस लड़की के साथ चल रही रिश्ते की बात, पिता ने बताया सच
Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह की सगाई वाली खबर फर्जी है। प्रिया सरोज के पिता ने बताई इस रिश्ते की पूरी कहानी।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rinku Singh Engagement: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। बताया जा रहा है कि रिंकू ने समाजवादी पार्टी की महिला सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है। ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली, लेकिन अब इसमें एक नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, रिंकू सिंह की सगाई वाली खबर फर्जी है।
सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता ने इस खबर को फर्जी बताया है। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि रिंकू सिंह और उनकी बेटी के बीच रिश्ते की बात चल रही है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत कर इस अफवाह के पीछे की पूरी कहानी बताई।
रिंकू सिंह की सगाई वाली खबर फर्जी
मचलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि ये खबर फर्जी है। उन्होंने एक टीवी चैनल से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि रिंकू सिंह के घर वालों ने हमारे बड़े दामाद जो अलीगढ़ में CJM के पद पर हैं, उनसे रिंकू और प्रिया के रिश्ते की बात की है। प्रिया सरोज के पिता ने आगे कहा कि हम इस रिश्ते पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादी का मामला है इसलिए सोच समझकर फैसला लेना होगा, लेकिन दोनों की सगाई वाली खबर सही नहीं है।
कौन हैं प्रिया सरोज?
बता दें कि रिंकू सिंह से सगाई की खबर के बाद फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी होने वाली दुल्हनिया कौन हैं। प्रिया सरोज का कनेक्शन राजनीति से है और वो हाल ही में देश की सबसे युवा महिला सांसद बनी थीं। प्रिया ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीघर सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और उन्होंने बीजेपी के कद्दावर नेता भोलानाथ को 35,850 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।
Advertisement
इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में दिखेंगे रिंकू
बात करें रिंकू सिंह कि तो वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेलते दिखेंगे। आईपीएल 2025 से पहले उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ की भारी रकम देकर रिटेन किया।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 18 January 2025 at 10:11 IST