PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर 8 मैच बारिश में धुला, दोनों को 1-1 अंक मिले, सेमीफाइनल की रेस दिलचस्प
New Zealand vs Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला सुपर-8 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। मैच रद्द होने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचना दोनों टीमों के लिए आसान नहीं होगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

New Zealand vs Pakistan Super 8 Match: शनिवार, 21 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला सुपर-8 का मैच खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते अब यह मैच रद्द हो चुका है। पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था। मैच रद्द होने के साथ ही अब दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट्स मिल गए हैं।
इसे पहले मैच के लिए निर्धारित समय पर टॉस किया गया। टॉस पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही बारिश होने लगी। लगातार बारिश होने की वजह से अंततः मैच को रद्द करना पड़ा।
दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले
करीब ढाई घंटे के इंतजार के बार मैच रेफरी ने पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर 8 मैच को रद्द कर करने का फैसला लिया। मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए। यह टी20 वर्ल्ड का दूसरा मैच रद्द हुआ है। इससे पहले इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड का मैच रद्द हुआ था।
सेमीफाइनल की रेस दिलचस्प
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर 8 का मैच रद्द होते ही, दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना अब मुश्किल हो सकता है। मैच रद्द होने की वजह से आपण दोनों टीमों के अपने अगले दोनों मैच किसी भी हाल में जीतने पड़ सकते हैं। वहीं, इस ग्रुप (ग्रुप-2) में मौजूद श्रीलंका और इंग्लैंड का मुकाबला कल खेला जाएगा।