गजब! पिछ्ले T20 वर्ल्ड कप से अब तक बिल्कुल नहीं बदली NZ टीम, 13 पुराने सिर्फ 2 नए चेहरे
IPL के दौरान न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित कर दिया है। टीम पिछले टी20 वर्ल्ड यानी 2022 टी20 वर्ल्ड कप के समान ही है।
- खेल समाचार
- 2 min read

ICC T20 World Cup 2024: जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही सारी टीमें अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर देंगी। इस वक्त सारी लगभग ज्यादात्तर टीम के खिलाड़ी आईपीएल में अपना खेल रहे हैं।
आईपीएल के दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का स्क्वॉड घोषित कर दिया है। टीम पिछले टी20 वर्ल्ड यानी 2022 टी20 वर्ल्ड कप के समान ही है। बस दो नए चेहरों को इस स्क्वॉड में जगह मिली है।
2022 के टी20 वर्ल्ड टीम में से बस दो बदलाव हुए हैं
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गुप्टिल को टीम में जगह दी गई थी। लेकिन इस टी20 वर्ल्ड कप में वे टीम का हिस्सा नही हैं। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के राइजिंग स्टार रचिन रविंद्र और मैट हेनरी को जगह दी गई है। मैट हेनरी को एडम मिलने की जगह टीम में शामिल किया गया है। इनमें से रचिन रविंद्र आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं और मैट हेनरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हैं।
केन विलियमयन चौथी बार बनें कप्तान
केन विलियमसन को एक बार फिर कप्तानी दी गई है। विलियनसन चौथी बार न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे। तो वहीं वो एक खिलाड़ी के रूप में छठी बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे।
Advertisement
न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में कई ऑलराउंडरों को मिली जगह
न्यूजीलैंड ने अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम में कई ऑलराउंडर को शामिल काय है। माइकल ब्रेसवेल के अलावा डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और मिचेल सेंटनर गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। यही इस टीम को सबसे खतरनाक बनाता है। 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम- केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी। ट्रैवलिंग रिजर्व: बेन सियर्स