अपडेटेड 9 January 2025 at 16:32 IST

जिसके कारण मैदान पर रोए थे MS Dhoni, उस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस टीम को बड़ा झटका

2019 में NZ के एक खिलाड़ी के थ्रो ने न सिर्फ भारत का वर्ल्ड कप का सपना तोड़ा था बल्कि मैदान से धोनी को रुलाकर वापस भेजा था। उस खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया है।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni and Martin Guptill Retirement
MS Dhoni and Martin Guptill Retirement | Image: AP

Martin Guptill Retirement: साल 2019 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला। भारतीय टीम की ओर से आखिरी उम्मीद एमएस धोनी क्री पर थे। धोनी 49 रन बनाकर खेल रहे थे तभी न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने बाउंड्री के पास से एक डायरेक्ट थ्रो स्टंप पर किया और एमएस धोनी आउट हो गए।

धोनी जब आउट हुए तो उनके साथ पूरे भारतवासियों की आंखों में आंसू थे। अब आप सोच रहे होंगे कि हम 2019 विश्व कप की बात आज क्यों कर रहे हैं? दरअसल जिस खिलाड़ी ने साल 2019 में एमएस धओनी को मैदान पर खून के आंसू रूलाकर पवेलियन भेजा था आज उसी खिलाड़ी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मार्टिन गुप्टिल की।

गुप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

न्यूजीलैंड के 38 साल के खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। गुप्टिल ने 2009 से 2022 यानी 14 साल न्‍यूजीलैंड क्रिकेट में अपनी सेवाएं दी। उन्‍होंने 367 मैचों में राष्‍ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया था। गुप्टिल ने इंटरनेशनल लेवल पर 23 शतक जमाए और वॉइट बॉल क्रिकेट में कई कीर्तिमान गढ़े।

संन्यास की घोषणा के बाद से काफी निराश हुए गुप्टिल

न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को लगता है कि उनके पास राष्ट्रीय टीम में योगदान देने के लिए और भी बहुत कुछ था और उन्होंने 'इस बात से थोड़ी निराशा व्यक्त की कि यह सब कैसे समाप्त हुआ। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने वाले मार्टिन गुप्टिल ने कहा कि वह न्यूजीलैंड क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते थे और इस तरह से करियर पर विराम लगने से निराश हैं।

Advertisement

मार्टिन गुप्टिल का क्रिकेट करियर

मार्टिन गुप्टिल ने 198 वनडे में 18 शतक और 39 अर्धशतक समेत 7346 रन बनाए हैं। उन्होंने 122 टी20 करियर में 3531 रन बनाने के साथ दो शतक और 20 अर्द्धशतक जमाए। गुप्टिल ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिये 2022 में खेला था। जब यह स्पष्ट हो गया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट का जोर नये खिलाड़ियों पर है तो उन्होंने दुनिया भर में विभिन्न टी20 लीग खेलने के लिए अपना अनुबंध छोड़ दिया।

गुप्टिल के एक थ्रो से टूटा धोनी का सपना

उन्हें भारत में 2023 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली और संन्यास का ऐलान करने से दो साल पहले तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला था। वर्ल्ड कप 2019 के दौरान गुप्टिल के एक थ्रो ने भारतीय फैंस का सपना चकनाचूर कर दिया था। धोनी जब मैदान से पवेलियन लौट रहे थे तो उनकी आंख में आंसू आ गए थे। इसके बाद से 15 अगस्त 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम का बदल गया कप्तान, श्रीलंका में कमिंस नहीं इस खिलाड़ी को कमान, देखें पूरा स्क्वाड

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 9 January 2025 at 16:32 IST